पट्टी। भूमिधरी भूमि मे जबरन रास्ता बनाने का विरोध करने पर की गई मारपीट, शिकायत पुलिस से।
आपको बता दें पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नंदईपुर गांव के रहने वाले राधिका प्रसाद यादव पुत्र रामखेलावन यादव ने पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी भूमिधरी भूमि पर उनके पड़ोसी जबरन रास्ता बनाना चाहते हैं जबकि उधर से कोई भी चक मार्ग नहीं गया हुआ है। इसके बावजूद वह लोग जबरन उसकी भूमिधरी भूमि से रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह जब उसने विरोध किया तो वह लोग लाठी-डंडा लेकर उस पर हमलावर हो गए और उसके साथ मारपीट की और उसे भद्दी-भद्दी गालियां दी गई। जिसकी शिकायत लेकर शुक्रवार को दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास पीड़ित पट्टी कोतवाली आया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































