V
E
उत्तर प्रदेश के जिले ✕
भारत के राज्य ✕
🔥 ट्रेंडिंग

अजगरा मेला महोत्सव कराए जाने को लेकर उठी मांग

लालगंज प्रतापगढ़। अजगरा मेला महोत्सव के आयोजन कराए जाने को लेकर अजगरा निवासी एवं अजगरा पुरातात्विक संग्रहालय के संस्थापक राजेश कुमार पाण्डेय निर्झर प्रतापगढ़ी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र के जरिए निर्झर ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष यहां अजगरा मेला महोत्सव का आयोजन नही हो सका था। यहां यह मेला प्रतिवर्ष आयोजित होता है। भाद्रमास की ऋषि पंचमी तिथि को यहां प्रतिवर्ष मेले के आयोजन को लेकर इसके पुरातात्विक प्रमाण भी मिलते है। यहां मिले ब्राह्मी लिपि मे लिखे गये प्रस्तर लेखों मे अजगरा मेले की प्रमाणिकता की प्राचीनता मिलती है। निर्झर ने बताया कि वर्ष 1997 से यहां अजगरा महोत्सव भी शुरू हुआ। ऋषि पंचमी तिथि पर इस बार ग्यारह सितंबर से तीन दिवसीय मेले व महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी से अग्रेतर कार्रवाई की मांग की गई है। 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज प्रतापगढ़। अजगरा मेला महोत्सव के आयोजन कराए जाने को लेकर अजगरा निवासी एवं अजगरा पुरातात्विक संग्रहालय के संस्थापक राजेश कुमार पाण्डेय निर्झर प्रतापगढ़ी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र के जरिए निर्झर ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष यहां अजगरा मेला महोत्सव का आयोजन नही हो सका था। यहां यह मेला प्रतिवर्ष आयोजित होता है। भाद्रमास की ऋषि पंचमी तिथि को यहां प्रतिवर्ष मेले के आयोजन को लेकर इसके पुरातात्विक प्रमाण भी मिलते है। यहां मिले ब्राह्मी लिपि मे लिखे गये प्रस्तर लेखों मे अजगरा मेले की प्रमाणिकता की प्राचीनता मिलती है। निर्झर ने बताया कि वर्ष 1997 से यहां अजगरा महोत्सव भी शुरू हुआ। ऋषि पंचमी तिथि पर इस बार ग्यारह सितंबर से तीन दिवसीय मेले व महोत्सव के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी से अग्रेतर कार्रवाई की मांग की गई है। 

Leave a Comment