V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती सहित संदिग्धों को उठाया

मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा में एक युवक की पीट पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस एक युवती सहित संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के बडे भाई ने मऊआइमा थाने में दो नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ट्यूबवेल से लाठी डंडा बरामद भी कर ली है।  मिली जानकारी के अनुसार सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम  सरायलीलाधर उर्फ वर्चनपुर बडगांव निवासी मोहम्मद इरफान (18) पुत्र महबूब अहमद सोमवार को बाइक से मऊआइमा आया था। घर न पहुंचने पर मंगलवार को इरफान का भाई अबरार अहमद मऊआइमा आया  और उसे पता चला कि ग्राम अलीवृसिंहपुर में इरफान की बाइक लावारिश पडी हुई थी मगर इरफान का कोई पता नहीं चल रहा था। बाद में मंगलवार देर शाम अबरार अहमद को पता चला कि अलीवृसिंहपुर में स्थित एक टयूबवेल के पास उसके छोटे भाई इरफान को लाठी, डंडा और सरिया से पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। उसका शव सौ मीटर दूर नाले में फेंक दिया गया था। अबरार ने इसकी सूचना  मऊआइमा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर देखा तो उसके मुंह और कान से खून निकल रहा था। और पूरे शरीर में चोटें थीं। फिलहाल मृतक इरफान के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बडे भाई अबरार अहमद ने मऊआइमा थाने में दो नामजद और चार अज्ञातों के खिलाफ इरफान की हत्या कर शव फेंकने की तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। समाचार लिखे जाने तक   मऊआइमा पुलिस ने हत्या के मामले में अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज किया है। वैसे मऊआइमा पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है । सूत्रों से पता चला है कि इरफान की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई है।जिस ट्यूबवेल में युवक और युवती रंगेहाथ पकडे गए थे, वहाँ सेपुलिस ने सरिया, लाठी डंडा आदि बरामद कर लिया। बताया गया है कि मऊआइमा पुलिस ने उक्त युवती सहित अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इरफान के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोरांव और शहर में उसके परिजन और ग्रामीण जमकर बवाल काट रहे हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा में एक युवक की पीट पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस एक युवती सहित संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के बडे भाई ने मऊआइमा थाने में दो नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ट्यूबवेल से लाठी डंडा बरामद भी कर ली है।  मिली जानकारी के अनुसार सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम  सरायलीलाधर उर्फ वर्चनपुर बडगांव निवासी मोहम्मद इरफान (18) पुत्र महबूब अहमद सोमवार को बाइक से मऊआइमा आया था। घर न पहुंचने पर मंगलवार को इरफान का भाई अबरार अहमद मऊआइमा आया  और उसे पता चला कि ग्राम अलीवृसिंहपुर में इरफान की बाइक लावारिश पडी हुई थी मगर इरफान का कोई पता नहीं चल रहा था। बाद में मंगलवार देर शाम अबरार अहमद को पता चला कि अलीवृसिंहपुर में स्थित एक टयूबवेल के पास उसके छोटे भाई इरफान को लाठी, डंडा और सरिया से पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। उसका शव सौ मीटर दूर नाले में फेंक दिया गया था। अबरार ने इसकी सूचना  मऊआइमा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर देखा तो उसके मुंह और कान से खून निकल रहा था। और पूरे शरीर में चोटें थीं। फिलहाल मृतक इरफान के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बडे भाई अबरार अहमद ने मऊआइमा थाने में दो नामजद और चार अज्ञातों के खिलाफ इरफान की हत्या कर शव फेंकने की तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। समाचार लिखे जाने तक   मऊआइमा पुलिस ने हत्या के मामले में अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज किया है। वैसे मऊआइमा पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस इंतजार कर रही है । सूत्रों से पता चला है कि इरफान की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई है।जिस ट्यूबवेल में युवक और युवती रंगेहाथ पकडे गए थे, वहाँ सेपुलिस ने सरिया, लाठी डंडा आदि बरामद कर लिया। बताया गया है कि मऊआइमा पुलिस ने उक्त युवती सहित अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इरफान के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोरांव और शहर में उसके परिजन और ग्रामीण जमकर बवाल काट रहे हैं।

Leave a Comment