जल निगम विभाग चार महीने पहले खोदा था गडडा गांव पाटी से लेकर शिवसत गांव तक गडडा बना जानलेवा*/
बाबा बेलखरनाथ धाम I जल निगम विभाग की लापरवाही से 2 गांव के लोगों की सड़क जानलेवा साबित हो रही है विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के गांव पाटी तथा शिव शत गांव तक दूरी लगभग 1:30 किलोमीटर पक्की सड़क दोनों तरफ पानी की पाइप बिछाने के लिए गड्ढा खोदकर जल निगम विभाग फरार हो गया सड़क के दोनों किनारे हुए गड्ढे से मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों के आधा दर्जन से अधिक लोग अभी तक दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं अप्रैल महीने में जल निगम विभाग शिवसत गांव से लेकर गाव पाटी पानी की आपूर्ति के लिए प्लास्टिक की पाइप बिछाने के दौरान जेसीबी से गड्ढा खोदा गया ना ही सही ढंग से पाइप बिछाई गई और ना ही दोनों तरफ के गड्ढे भरे गए दुर्घटना के शिकार हुए लोगों ने कई बार स्थानीय विधायक के साथ-साथ जल निगम विभाग और जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शिकायत की थी मगर 4 महीने से अधिक का समय गुजरने के बाद भी कोई भी अधिकारी कर्मचारी देखने तक नहीं आया इस मामले को लेकर दोनों गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है जल निगम विभाग द्वारा पक्की सड़क इस तरह खोदी गई है कि अगर संभाल कर नहीं निकले तो जान पर बन आती है। क्षेत्र के वीके सिंह छोटे भैया विशाल मिश्रा अनिल सरोज पिंटू सिंह विकास सिंह अमर पाल सिंह बबलू सिंह विवेक सिंह रमेश सिह महाबल सिंह गुड्डू सिंह जगन्नाथ सिंह विजय सिंह अशोक सिंह संतोष सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने गडडा भरे जाने की मांग की है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































