पट्टी I रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पट्टी के कार्यकर्ताओं ने पट्टी कोतवाली के महिला पुलिसकर्मीयों से रक्षासूत्र बंधवाया ।
आरएसएस के खण्ड कार्यवाह प्रिन्स बरनवाल व अतुल पुजारी मंत्री भाजपा युवा मोर्चा पट्टी ने बताया की जब सम्पूर्ण राष्ट्र सनातन धर्म के सांस्कृतिक व पारम्परिक भाई- बहन के इस स्नेहीरूपी पर्व रक्षाबंधन को मना रहा है, ऐसे में पुलिसकर्मी बहने अपनी ड्यूटी पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं, ऐसी परिस्थिति में हमारा फर्ज था, कि हम सभी आरक्षी बहनों से रक्षासूत्र बंधवा उन्हें थोड़ी सी खुशी प्रदान करें । इस मौके पर संघ पदाधिकारी आशीष सोनी,अंजनी मोदनवाल, चन्दन विश्वकर्मा समेत तमाम आरएसएस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































