पुत्रो के कल्याण को मांगा आशीर्वाद
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। संतान के कल्याण की कामना को लेकर आज पुत्रवती महिलाओं ने बहुला चैथ का व्रत रखा। साथ ही भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने आज षोडशोपचार विधि से पूजन किया। बहनो ने भी आज व्रत रखकर अपने भाइयों के कल्याण की कामना की। आज पुत्रो की माताओ एवं बहनो ने पीठा में श्री गणेश, गाय व शेर की मूर्ति बनाकर पूजा की तथा जौ, चना और मोदक आदि चढ़ाया। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चैथ के नाम से जाना जाता है। इसदिन पुत्रवती महिलाएं अपने पुत्रों की कुशलता के लिए यह व्रत रखती है। हालांकि सही मायने में यह गो पूजा एवं वचन पालन की प्रेरणा देने वाला पर्व है। मां की तरह गोमाता अपना दूध पिलाकर हम सबको पालती है। इसलिए मन में उनके प्रति कृतज्ञता का भाव रखकर ही यह व्रत करना चाहिए। यह व्रत संतान सुख का दाता तथा ऐश्वर्य को बढ़ाने वाला है। इस व्रत को करने वाली महिलाएं इस पर्व के दिन गाय का दूध एवं उससे बनी कोई वस्तु नहीं ग्रहण करती है। इस तिथि में गाय के दूध पर केवल उसके बछड़े का ही अधिकार माना जाता है। दिन भर उपवास रखने के बाद सायंकाल बछड़े सहित गौ का पूजन करनी चाहिए। पुरवे कुल्हड़ में खाने की जिस सामग्री को रखकर गाय को भोग लगाया जाता है, बाद में व्रती महिला उसी को प्रसाद के रूप में ग्रहण करती है। कही कही पर जौ के सत्तू गुड़ का भोग लगाकर खाया जाता है। गौ पूजन के बाद इस व्रत की कथा सुनी जाती है। कलिकाल में श्री गणेश को साक्षात परमब्रम्ह परमात्मा माना गया है। श्री गणेश को प्रसन्न किए बिना कल्याण संभव नहीं है। भगवान श्री गणेश की यह अद्भुत विशेषता है कि उनका स्मरण करने से सभी विघ्न बाधाएं समाप्त हो जाती है। साथ ही मनोकामना की पूर्ति होती है। हर माह की चतुर्थी को गणेश स्मरण का विशेष विधान है। वही वर्ष की दो चतुर्थी, माघ माह की चतुर्थी एवं भाद्रपद माह की चतुर्थी को विशेष महत्व पूर्ण माना गया है। बहुला चतुर्थी के व्रत से यह प्रेरणा मिलती है कि हमे हर कीमत पर अपनी प्रतिज्ञा का निर्वहन करना चाहिए। सत्य का सदा पालन होना चाहिए। धर्माचारण करने वाले की धर्म सदैव रक्षा करता है। एक धर्मग्रन्थ में लिखा है कि बहुला कामधेनु के अंश से द्वापर युग में उत्पन्न हुई थी। वह नन्दबाबा की गौशाला में थी। भगवान श्री कृष्ण ने ही सिंह बनकर उसके सत्य प्रतिज्ञ होने की परीक्षा ली थी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें