सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव बेनीपुर में पड़ोसियों ने रंजिशन खेत में काम कर रहे युवक को गाली देते हुए जमकर पीटा। साथ ही जानलेवा धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामले में तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेनीपुर गांव निवासी केशवदत्त पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 19 अगस्त को उसका पुत्र सोमेश पाण्डेय खेत की निराई कर रहा था। उसी समय रंजिशन गांव के आद्या प्रसाद पाण्डेय, पंकज पाण्डेय एवं शिवम पाण्डेय वहां पर पहुंचे। साथ ही बेटे सोमेश को गोली गलौज करते हुए पीटने लगे। शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग बचाव के लिए दौड़े। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनो आरोपियो के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज एवं जानलेवा धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें