होलागढ़(प्रयागराज)। होलागढ़ के तुलीपुर गनजिया, बरईहरख गांव में सोमवार को एक दलित महिला को गांव के कुछ दबंगों ने जमकर मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि गांव की गीता देवी कोरी पत्नी विजय कुमार ने पुलिस को बताया की वह दरवाजे पर बैठी थी तभी गांव के ही दबंग बोलोरो से आये और मारपीट कर बेहोश कर दिया।तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने तुलीपुर गनजिया निवासी अमर बहादुर पटेल, सोनू पटेल, ननके पटेल व एक रिश्तेदार राजकुमार निवासी नसीरपुर दरगाही के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506 और अनुसूचित जाति नृशंस निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































