V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के मौत पर भाजपाइयों ने की शोकसभा

कोरांव, प्रयागराज। विकासखण्ड कोरांव के सिकरो गांव में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर भाजपाइयों ने एक शोक सभा आयोजित किया। शोक सभा का नेतृत्व कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शशी द्विवेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एक ऐसे नेतृत्व कर्ता थे कि उनके शासनकाल में शिक्षा से लेकर कानून व्यवस्था तक साफ सुथरी छवि के साथ बेहद कड़ाई से जानी जाती थी। कल्याण सिंह बेहद ईमानदार, साफ सुथरी छवि एवं हंसमुख स्वभाव के राजनेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी के बढ़ाने और संवारने में लगा देने का काम किया। वह पार्टी के पदाधिकारियों का काफी ध्यान दिया करते थे उनका हमेशा से यही बात रहा करती थी कि अगर पदाधिकारी मजबूत रहेगा तो पार्टी अपने आप मजबूत बन जायेगी। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल को आज भी लोग याद किया करते हैं विशेषकर उन्होंने शिक्षा को काफी मजबूत एवं पारदर्शी बनाने का काम किया था और पूरी तरह से नकल अध्यादेश खत्म करने का भी काम किया। शोकसभा के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से उनकी मृत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्य रूप से विद्याकांत ओझा, राजेश मिश्रा, शिव शंकर ओझा, राधेश्याम वैद्य, राम नवल पटेल, योगेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य पिंटू चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कोरांव, प्रयागराज। विकासखण्ड कोरांव के सिकरो गांव में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर भाजपाइयों ने एक शोक सभा आयोजित किया। शोक सभा का नेतृत्व कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शशी द्विवेदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एक ऐसे नेतृत्व कर्ता थे कि उनके शासनकाल में शिक्षा से लेकर कानून व्यवस्था तक साफ सुथरी छवि के साथ बेहद कड़ाई से जानी जाती थी। कल्याण सिंह बेहद ईमानदार, साफ सुथरी छवि एवं हंसमुख स्वभाव के राजनेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी के बढ़ाने और संवारने में लगा देने का काम किया। वह पार्टी के पदाधिकारियों का काफी ध्यान दिया करते थे उनका हमेशा से यही बात रहा करती थी कि अगर पदाधिकारी मजबूत रहेगा तो पार्टी अपने आप मजबूत बन जायेगी। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल को आज भी लोग याद किया करते हैं विशेषकर उन्होंने शिक्षा को काफी मजबूत एवं पारदर्शी बनाने का काम किया था और पूरी तरह से नकल अध्यादेश खत्म करने का भी काम किया। शोकसभा के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखते हुए ईश्वर से उनकी मृत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्य रूप से विद्याकांत ओझा, राजेश मिश्रा, शिव शंकर ओझा, राधेश्याम वैद्य, राम नवल पटेल, योगेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य पिंटू चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment