प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। महानिदेशक प्रान्तीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण उ.प्र. लखनऊ के पत्र में उल्लिखित किया गया है कि विभिन्न जनपदो से पीआरडी संघ के पदाधिकारियों द्वारा फर्जी लेटर पैड छपवाकर विभिन्न स्तरो पर अनर्गल पत्रचार कर विभाग की छवि को धूमिल किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि पीआरडी संगठन के अधीन वर्दीधारी अनुशासित स्वयंसेवी संगठन के सदस्यो को संघ के गठन हेतु शासन अथवा महानिदेशालय द्वारा कोई मान्यता नहीं दी गई है। इस संगठन में भर्ती जवानो की प्रकृति स्वयंसेवी होने के कारण जिला प्रशासन की आवश्यकता एवं बजट की उपलब्धता के आधार पर ही डयूटी उपलब्ध कराये जाने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जाती है। प्रायः रोस्टर प्रक्रिया का पालन करते हुए ड्यूटीरत जवान को पुनः डयूटी न मिलने के कारण इन संगठनो के माध्यम से ड्यूटी लगाये जाने में भ्रष्टाचार बरतने की शिकायते प्राप्त होती रहती है। जिला युवा कल्याण अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि तत्क्रम में जनपद के समस्त प्रशिक्षित पीआरडी जवानो, जिनका नाम युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के एनरोलमेन्ट मे ंसूचीबद्ध है को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि यदि कोई स्वयंसेवक किसी भी तरह के पीआरडी संघ के लेटर पैड पर संघ के पदाधिकारी के रूप में पत्राचार करता है तो ऐसे जवानो के विरूद्ध नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी और गुण दोष के आधार पर विभाग की छवि धूमिल करने वाले स्वयंसेवको को संगठन से पृथक करने की कार्यवाही भी नियमानुसार सुनिश्चित की जायेगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें