कोहंडौर (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारगंज रोड पर दो बाइको में टक्कर हो गई। इसके बाद दोनो चालको में विवाद होने लगा। एक ने दूसरे का मोबाइल छीन लिया। बाद में दोनो के बीच समझौता हो गया। पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है। कोहंडौर इलाके के गांव पूरेचन्दी निवासी संदीप कुमार मिश्रा 30 पुत्र नन्द किशोर मिश्रा आज बाइक से जिला मुख्यालय गया था। वहां से वापसी के समय संदीप बिहारगंज रोड से होकर घर जाने लगा। उसी समय बिहारगंज रोड पर सामने से आ रहे अपाचे बाइक सवार से टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनो बाइक चालको में विवाद होने लगा। अपाचे चालक ने संदीप से बाइक की मरम्मत कराने को कहा। साथ ही पैसे की मांग की। इसके बाद अपाचे चालक ने संदीप का मोबाइल छीन लिया। साथ ही बाइक की मरम्मत कराने के बाद मोबाइल वापस करने की बात कहकर अपाचे सवार चला गया। उधर संदीप ने इसकी जानकारी अपने मामा मनोज तिवारी निवासी सरोज चैराहा कोतवाली नगर को दी। इसके बाद संदीप गोड़े स्थित पेट्रोल पम्प पर बाइक में पेट्रोल भराने लगा। उसी समय वहां पर अपाचे सवार भी पहुंच गया। साथ ही अपनी गलती मानते हुए संदीप को उसका मोबाइल वापस कर दिया। किसी ने पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें