V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गले में फांसी का फंदा लगाकर प्राइवेट विद्युत लाइनमैन ने किया खुदकुशी

बीकापुर-अयोध्या। खुदकुशी करने का प्रयास करने वाले युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर निवासी 30 वर्षीय युवक सुनील कुमार निषाद ने अज्ञात कारणों से खिन्न होकर गुरुवार सुबह घर के अंदर गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों द्वारा य उपचार के लिए बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक सतीश चंद्रा ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दुबे ने बताया कि युवक प्राइवेट लाइनमैन का कार्य करता था। जिला अस्पताल से युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार बहुत ही गरीब है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रधान प्रतिनिधि मुकुल आनंद ने बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी के अलावा 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बीकापुर-अयोध्या। खुदकुशी करने का प्रयास करने वाले युवक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर निवासी 30 वर्षीय युवक सुनील कुमार निषाद ने अज्ञात कारणों से खिन्न होकर गुरुवार सुबह घर के अंदर गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों द्वारा य उपचार के लिए बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक सतीश चंद्रा ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दुबे ने बताया कि युवक प्राइवेट लाइनमैन का कार्य करता था। जिला अस्पताल से युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार बहुत ही गरीब है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रधान प्रतिनिधि मुकुल आनंद ने बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी के अलावा 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Comment