अयोध्या । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज शक्ति मिशन के तीसरे फेस की शुरूआत 75 जनपदों में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा , नारी सम्मान , नारी स्वालम्बन है। जनपद अयोध्या का कार्यक्रम आयुक्त कार्यालय के परिसर में स्थित गांधी सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के नारी सुरक्षा एवं कोरोना वरियर्स के लिए काम करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह , मेयर ऋषिकेश उपाध्याय , पुलिस महानिरीक्षक संजीव गुप्ता , जिलाधिकारी अनुज कुमार झा , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय , इंडिया पुरूष हाकी टीम के कोच पीयूष दूबे , मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव , ए0एस0पी0 श्री शैलेश कुमार सिंह सहित शिक्षा , चिकित्सा , पुलिस , पंचायत , क्रीडा , अजीविका मिशन , बाल विकास पुष्टाहार , महिला कल्याण आदि विभागों के सम्मान प्रभाव पत्र पाने वाले सरकारी कार्मिकों सम्बंधित अधिकारियों आदि ने भाग लिया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारे प्रदेश के सभी जनपदों में यह कार्यक्रम शुरू हो रहा है। आज मिशन शक्ति के विगत 2 फेसों में कार्य करने वाले लगभग 85 सरकारी कार्मिकों को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है तथा इसके लिए 200 लोगों को चयनित किया गया है शेष लोगों को उनके विभाग के माध्यम से आज ही प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिया गया। यह एक स्वागत का विषय है तथा हम आगामी 31 दिसम्बर 2021 तक इस कार्यक्रम की ओर बेहतर ढंग से करेंगे तथा प्रमाण पत्र पाने वाले सभी नारी शक्ति को हार्दिक बधाई देता हूं। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक संजीव गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र में काम करने वाले पुलिस के जवान, आरक्षी जो सम्मान पाये है वे सभी बधाई के पात्र है तथा पुलिस हमेशा नारी शक्ति के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस वुमेन पावर लाइन, महिला थाना के माध्यम से सराहनीय कार्य कर रही है तथा नारी सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। नारी शक्ति की प्रतीक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह ने सभी को हार्दिक बधाई दी तथा सांसद लल्लू सिंह ने भी मिशन शक्ति के अभियान को सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की एवं सभी को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने मिशन शक्ति कार्यक्रम की सराहना की तथा सभी को शुभकामनायें दी तथा भारतीय हाकी पुरूष टीम के कोच श्री पीयूष दूबे ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वही विकास होता है हम सभी ऋणों से मुक्त हो सकते है परन्तु मातृ ऋण से कभी मुक्त नही हो सकते इसलिए हम सभी को मातृ शक्ति के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव द्वारा दिया गया तथा सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया तथा सूचना विभाग द्वारा इस मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का एलईडी बैन के माध्यम से सजीव प्रसारण कराया गया तथा इस कार्यक्रम में उपनिदेशक सूचना डा0 मुरली धर सिंह , क्षेत्राधिकारी बी0के0 त्रिपाठी , जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुधाकर पांडेय , जिला कार्यक्रम अधिकारी , बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय , पंचायत राज अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर आज प्रमाण पत्र पाने वालों में चिकित्सा विभाग से डा0 जोया वर्मा, श्रीमती सुमन, पुलिस विभाग से पूजा सिंह, बबिता पांडेय, महिला पीआरडी से शायरा बानो, सुशीला, ग्राम प्रधान में मंजू देवी, शशि प्रभा, पंचायत राज विभाग से अंशु यादव, प्रिया पांडेय, क्रीडा क्षेत्र से मुस्कान गौतम, रेहाना बानो, अजीविका मिशन से सुनीता देवी, गीता रानी, बेसिक शिक्षा से शिप्रा श्रीवास्तव, डा0 अनामिका मिश्रा, मा0शि0 विभाग से अल्का सोनी, सिस्टर शान्ता, उच्च शिक्षा से प्रो0 तुहीना वर्मा, सरिता देवी, बाल विकास एवं पुष्टाहार सिद्विदात्री पांडेय, सुनीता वर्मा, महिला कल्याण विभाग से निधि श्रीवास्तव, अस्तुति मिश्रा, विधवा पेंशन में ज्ञानती देवी, पुष्पा यादव, कन्या सुमंगला योजना लाभार्थी में शिल्पी श्रीवास्तव व पावनी श्रीवास्तव शामिल है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ महुली हादसा: जर्जर मकान गिरा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 1 घायल
- टॉप न्यूज़:संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश, पूर्व नियोजित साजिश का दावा
- दिल्ली:RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखी बरकरार, नहीं बदलेगी मौजूदा EMI; विकास दर का अनुमान बढ़ा
- उत्तरप्रदेश:यूपी रोडवेज बसों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़

शक्ति मिशन के तहत महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
अयोध्या । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज शक्ति मिशन के तीसरे फेस की शुरूआत 75 जनपदों में किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा , नारी सम्मान , नारी स्वालम्बन है। जनपद अयोध्या का कार्यक्रम आयुक्त कार्यालय के परिसर में स्थित गांधी सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के नारी सुरक्षा एवं कोरोना वरियर्स के लिए काम करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह , मेयर ऋषिकेश उपाध्याय , पुलिस महानिरीक्षक संजीव गुप्ता , जिलाधिकारी अनुज कुमार झा , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय , इंडिया पुरूष हाकी टीम के कोच पीयूष दूबे , मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव , ए0एस0पी0 श्री शैलेश कुमार सिंह सहित शिक्षा , चिकित्सा , पुलिस , पंचायत , क्रीडा , अजीविका मिशन , बाल विकास पुष्टाहार , महिला कल्याण आदि विभागों के सम्मान प्रभाव पत्र पाने वाले सरकारी कार्मिकों सम्बंधित अधिकारियों आदि ने भाग लिया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारे प्रदेश के सभी जनपदों में यह कार्यक्रम शुरू हो रहा है। आज मिशन शक्ति के विगत 2 फेसों में कार्य करने वाले लगभग 85 सरकारी कार्मिकों को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है तथा इसके लिए 200 लोगों को चयनित किया गया है शेष लोगों को उनके विभाग के माध्यम से आज ही प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिया गया। यह एक स्वागत का विषय है तथा हम आगामी 31 दिसम्बर 2021 तक इस कार्यक्रम की ओर बेहतर ढंग से करेंगे तथा प्रमाण पत्र पाने वाले सभी नारी शक्ति को हार्दिक बधाई देता हूं। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक संजीव गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र में काम करने वाले पुलिस के जवान, आरक्षी जो सम्मान पाये है वे सभी बधाई के पात्र है तथा पुलिस हमेशा नारी शक्ति के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस वुमेन पावर लाइन, महिला थाना के माध्यम से सराहनीय कार्य कर रही है तथा नारी सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित है। नारी शक्ति की प्रतीक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह ने सभी को हार्दिक बधाई दी तथा सांसद लल्लू सिंह ने भी मिशन शक्ति के अभियान को सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की एवं सभी को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने मिशन शक्ति कार्यक्रम की सराहना की तथा सभी को शुभकामनायें दी तथा भारतीय हाकी पुरूष टीम के कोच श्री पीयूष दूबे ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वही विकास होता है हम सभी ऋणों से मुक्त हो सकते है परन्तु मातृ ऋण से कभी मुक्त नही हो सकते इसलिए हम सभी को मातृ शक्ति के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव द्वारा दिया गया तथा सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया तथा सूचना विभाग द्वारा इस मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का एलईडी बैन के माध्यम से सजीव प्रसारण कराया गया तथा इस कार्यक्रम में उपनिदेशक सूचना डा0 मुरली धर सिंह , क्षेत्राधिकारी बी0के0 त्रिपाठी , जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुधाकर पांडेय , जिला कार्यक्रम अधिकारी , बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय , पंचायत राज अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर आज प्रमाण पत्र पाने वालों में चिकित्सा विभाग से डा0 जोया वर्मा, श्रीमती सुमन, पुलिस विभाग से पूजा सिंह, बबिता पांडेय, महिला पीआरडी से शायरा बानो, सुशीला, ग्राम प्रधान में मंजू देवी, शशि प्रभा, पंचायत राज विभाग से अंशु यादव, प्रिया पांडेय, क्रीडा क्षेत्र से मुस्कान गौतम, रेहाना बानो, अजीविका मिशन से सुनीता देवी, गीता रानी, बेसिक शिक्षा से शिप्रा श्रीवास्तव, डा0 अनामिका मिश्रा, मा0शि0 विभाग से अल्का सोनी, सिस्टर शान्ता, उच्च शिक्षा से प्रो0 तुहीना वर्मा, सरिता देवी, बाल विकास एवं पुष्टाहार सिद्विदात्री पांडेय, सुनीता वर्मा, महिला कल्याण विभाग से निधि श्रीवास्तव, अस्तुति मिश्रा, विधवा पेंशन में ज्ञानती देवी, पुष्पा यादव, कन्या सुमंगला योजना लाभार्थी में शिल्पी श्रीवास्तव व पावनी श्रीवास्तव शामिल है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें