V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा सरकार की कमजोरी से राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय पटल पर बनें है चिंतनीय हालात-प्रमोद तिवारी कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने बेरोजगारी समेत असफलताओं पर किया प्रहार

कांग्रेस के महा जनसंपर्क अभियान मे चौपाल के जरिए पार्टी की नीतियों पर कार्यकर्ताओं ने किया घर-घर सम्पर्क
खजुरी मे कांग्रेस के महा जनसंपर्क अभियान मे शामिल हुए प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना
लालगंज कैम्प कार्यालय पर महा जनसंपर्क अभियान को लेकर हुंकार भरते कांग्रेसी
लालगंज प्रतापगढ़। कांग्रेस द्वारा गांव-गांव चलाए जा रहे जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत कांग्रेसियो ने शनिवार को चौपाल के जरिए लोगों को पार्टी की नीतियो के प्रति जागरूक किया। विभिन्न गांवो मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महासंपर्क अभियान मे घर-घर पार्टी के झण्डे व बैनर के साथ संपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार पर मंहगाई तथा कोरोना महामारी के नियंत्रण मे कुप्रबंधन एवं बिगडती कानून व्यवस्था तथा बेरोजगारी आदि मुददे पर भी असफलता को लेकर जनता के बीच संघर्ष की हुंकार भरी। शनिवार को नगर स्थित विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई मे सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी तथा सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व मे पार्टी संगठन की मजबूती का भी संकल्प लिया। इधर शुक्रवार की शाम रामपुरखास के दौरे पर आये केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने खजुरी मे महा अभियान के तहत कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार राष्ट्रीय तथा अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी विदेश नीति को लेकर भी भटकाव के रास्ते पर पर है। उन्होने हाल ही मे अफगानिस्तान मे तालिबान को लेकर सरकार पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब सबसे पहले भारत सरकार को वहां फंसे भारतीयो को सुरक्षित वापस लाने की सर्वोच्च पहल करनी चाहिये। श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जनता के बीच भाजपा के सात साल की केंद्र सरकार के द्वारा देश के सभी वर्गो के साथ छलावे तथा पूंजीपतियो को ही लाभ पहुंचाने की जनविरोधी नीतियो के खिलाफ मुखर होने का आहवान किया। वहीं क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा के राज मे देश तथा प्रदेश मे चारों तरफ बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से लोग परेशान हो उठे है। उन्होनें कार्यकर्ताओं से महासंपर्क अभियान के तहत क्षेत्र मे जारी विकास योजनाओं को भी जनता के बीच रखने पर जोर दिया। वहीं प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना ने धधुआ गाजन गांव पहुंचकर भी पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान की सफलता देख कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष केडी मिश्र तथा संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस दौरान सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह, दृगपाल यादव, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, भुवनेश्वर शुक्ल, लालजी यादव, रिंकू सिंह परिहार, लल्लन सिंह, पप्पू तिवारी, डा. अमिताभ शुक्ल, पवन शुक्ल, रघुनाथ सरोज, छोटेलाल सरोज, महमूदआलम, सिंटू मिश्र, रामू मिश्र, मुरलीधर तिवारी, मुन्ना पाण्डेय, रामकृपाल पासी, महेन्द्र सिंह, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, श्रीकांत मिश्र, श्रीराम वर्मा, जीतलाल वर्मा, मुन्ना शुक्ल, शैलेन्द्र तिवारी, सोनू मिश्र, विनय पाण्डेय, सौरभ शास्त्री, प्रभात ओझा, त्रिभु तिवारी, ओम पाण्डेय, अंशुमान तिवारी, अम्बुज मिश्र आदि रहे। 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment