V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विवाहिता का अश्लील वीडियो वॉयरल करने तथा दहेज के लिए जानलेवा हमले मे पति पर केस

लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडित करने को लेकर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा छेडछाड समेत कई गंभीर धाराओ मे केस दर्ज किया है। कोतवाली के पुरवारा निवासिनी खुशबू उपाध्याय ने दी गई तहरीर मे कहा है कि उसकी शादी छः सात वर्ष पूर्व पुरवारा निवासी  संदीप उपाध्याय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडित करता रहा। बीती बीस अगस्त को पति ने उसे दहेज के लिए मारापीटा। आरोपी ने पीडिता का गमछे से गला घोंटकर उसे अचेत कर दिया। पीडिता के शोर मचाने पर आरोपी पति ने उसकी अश्लील नग्न वीडियो बना ली। पति के परिचितो ने इसे वायरल भी कर दिया। आरोपी ने पीडिता के साथ उसके घर के सदस्यो को भी जानलेवा धमकी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति संदीप के खिलाफ दहेज उत्पीडन, मारपीट, गालीगलौज, हत्या के प्रयास व छेडछाड तथा आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडित करने को लेकर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा छेडछाड समेत कई गंभीर धाराओ मे केस दर्ज किया है। कोतवाली के पुरवारा निवासिनी खुशबू उपाध्याय ने दी गई तहरीर मे कहा है कि उसकी शादी छः सात वर्ष पूर्व पुरवारा निवासी  संदीप उपाध्याय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडित करता रहा। बीती बीस अगस्त को पति ने उसे दहेज के लिए मारापीटा। आरोपी ने पीडिता का गमछे से गला घोंटकर उसे अचेत कर दिया। पीडिता के शोर मचाने पर आरोपी पति ने उसकी अश्लील नग्न वीडियो बना ली। पति के परिचितो ने इसे वायरल भी कर दिया। आरोपी ने पीडिता के साथ उसके घर के सदस्यो को भी जानलेवा धमकी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति संदीप के खिलाफ दहेज उत्पीडन, मारपीट, गालीगलौज, हत्या के प्रयास व छेडछाड तथा आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Comment