V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जनसेवा केन्द्र मे तमंचे की नोंक पर चालीस हजार की लूट, बाजार मे अफरातफरी

लालगंज प्रतापगढ़। बदमाशों ने जनसेवा केंद्र से दिनदहाड़े चालीस हजार की दुस्साहसिक लूट की घटना को अंजाम दिया। लालगंज कोतवाली के घुइसरनाथ हाइवे पर अमावां बाजार मे आदर्श कुमार पाण्डेय सहज जनसेवा केंद्र का संचालन करते है। शनिवार को दिन मे करीब दो बजे बाइक सवार तीन युवक सहज जनसेवा केंद्र पहुंचे। इनमे से दो युवको ने आधारकार्ड दिखाकर रूपये निकालने की संचालक से बात कही। इस बीच अचानक युवकों ने तमंचे की नोंक पर चालीस हजार रूपये वहां से लूटकर भाग निकले। बदमाशो ने जनसेवा केंद्र पर मौजूद आदर्श को दुकान के अंदर बंद कर दिया। आदर्श के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गये। दिनदहाडे लूट की जानकारी होते ही बाजार मे अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलते ही कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। घटना को लेकर बाजार के रामअंजोर पाण्डेय के पुत्र अभयराज पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया का कहना है, केस दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा। इधर समाधान दिवस मे मौजूद एएसपी रोहित मिश्र को घटना की जानकारी हुई तो सीओ जगमोहन व कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया को तलब कर शीघ्र खुलासे के कडे निर्देश दिये।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज प्रतापगढ़। बदमाशों ने जनसेवा केंद्र से दिनदहाड़े चालीस हजार की दुस्साहसिक लूट की घटना को अंजाम दिया। लालगंज कोतवाली के घुइसरनाथ हाइवे पर अमावां बाजार मे आदर्श कुमार पाण्डेय सहज जनसेवा केंद्र का संचालन करते है। शनिवार को दिन मे करीब दो बजे बाइक सवार तीन युवक सहज जनसेवा केंद्र पहुंचे। इनमे से दो युवको ने आधारकार्ड दिखाकर रूपये निकालने की संचालक से बात कही। इस बीच अचानक युवकों ने तमंचे की नोंक पर चालीस हजार रूपये वहां से लूटकर भाग निकले। बदमाशो ने जनसेवा केंद्र पर मौजूद आदर्श को दुकान के अंदर बंद कर दिया। आदर्श के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गये। दिनदहाडे लूट की जानकारी होते ही बाजार मे अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलते ही कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। घटना को लेकर बाजार के रामअंजोर पाण्डेय के पुत्र अभयराज पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया का कहना है, केस दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा। इधर समाधान दिवस मे मौजूद एएसपी रोहित मिश्र को घटना की जानकारी हुई तो सीओ जगमोहन व कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया को तलब कर शीघ्र खुलासे के कडे निर्देश दिये।

Leave a Comment