V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फ्री राखी स्टाल पर मच गई लूट, खुश हो गये बच्चे

 बीबीएफजी के हुनरबाज बच्चों ने बनाई राखी, लगाया स्टाल
प्रतापगढ़। राखी पर धन के अभाव में किसी भी भाई की कलाई सूनी न रहने पाये इसके लिए बच्चों की शिक्षा में तत्पर बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने अनूठी पहल की है। जरुरतमंद और अनाथ बच्चों  को फ्री में राखी वितरण का स्टाल लगा दिया। जिस पर राखी की लूट मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों राखियां लोग ले गये। राखी पाकर छोटे बच्चे खुश हो गये। अभिभावकों ने ग्रुप के इस कार्य की सराहना की। खास बात यह है कि यह राखी बीबीएफजी के बच्चों ने काफी पहले से राखी तैयार करने का काम शुरू कर दिया। कार्यशाला में संयोजक टीचर राजेश कुमार ने बच्चों को राखी बनाने का सारा सामान लाकर दे दिया था। राखी कैसे बनाई जाये। इसकी भी टिप्स दी। शनिवार को बच्चों द्वारा बनाई गई राखी का एक बड़ा सा स्टाल भंगवा गांव में लगाया गया। देखते ही देखते राखियों की लूट मच गई। लोग शहर से भागते हुये स्टाल पर पहुंचे रंग बिरंगी और आकर्षक राखियां पाकर बच्चे काफी प्रसन्न दिखाई दिये। टीचर राजेश कुमार ने बताया कि राखियां जरूरत मंद और अनाथ बच्चों के अलावा और जो भी स्टाल पर आया सभी को फ्री में दी गई। ग्रुप के सहयोगी शनि सरोज ने बताया कि स्टाल का संचालन बच्चों ने अपने हाथों में ले रखा था। इस मौके पर हिमांशु, साहिल, खुशी, साहिबा, नीतेश, पायल, नैंसी, राजेश, अजय, विजय, ओबी समेत कई बच्चे स्टाल की देख रेख में लगे रहे। ग्रुप के सहयोगी अश्वनी केसरवानी, डाक्टर अनुराग मिश्रा,वीके तिवारी, मोहम्मद अनीस, राजकुमार, सतेंद्र मोडनवाल समेत कई अन्य का योगदान रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 बीबीएफजी के हुनरबाज बच्चों ने बनाई राखी, लगाया स्टाल
प्रतापगढ़। राखी पर धन के अभाव में किसी भी भाई की कलाई सूनी न रहने पाये इसके लिए बच्चों की शिक्षा में तत्पर बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने अनूठी पहल की है। जरुरतमंद और अनाथ बच्चों  को फ्री में राखी वितरण का स्टाल लगा दिया। जिस पर राखी की लूट मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों राखियां लोग ले गये। राखी पाकर छोटे बच्चे खुश हो गये। अभिभावकों ने ग्रुप के इस कार्य की सराहना की। खास बात यह है कि यह राखी बीबीएफजी के बच्चों ने काफी पहले से राखी तैयार करने का काम शुरू कर दिया। कार्यशाला में संयोजक टीचर राजेश कुमार ने बच्चों को राखी बनाने का सारा सामान लाकर दे दिया था। राखी कैसे बनाई जाये। इसकी भी टिप्स दी। शनिवार को बच्चों द्वारा बनाई गई राखी का एक बड़ा सा स्टाल भंगवा गांव में लगाया गया। देखते ही देखते राखियों की लूट मच गई। लोग शहर से भागते हुये स्टाल पर पहुंचे रंग बिरंगी और आकर्षक राखियां पाकर बच्चे काफी प्रसन्न दिखाई दिये। टीचर राजेश कुमार ने बताया कि राखियां जरूरत मंद और अनाथ बच्चों के अलावा और जो भी स्टाल पर आया सभी को फ्री में दी गई। ग्रुप के सहयोगी शनि सरोज ने बताया कि स्टाल का संचालन बच्चों ने अपने हाथों में ले रखा था। इस मौके पर हिमांशु, साहिल, खुशी, साहिबा, नीतेश, पायल, नैंसी, राजेश, अजय, विजय, ओबी समेत कई बच्चे स्टाल की देख रेख में लगे रहे। ग्रुप के सहयोगी अश्वनी केसरवानी, डाक्टर अनुराग मिश्रा,वीके तिवारी, मोहम्मद अनीस, राजकुमार, सतेंद्र मोडनवाल समेत कई अन्य का योगदान रहा।

Leave a Comment