V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पेड़ तोड़ने से मना करने पर दबंगो ने दी धमकी, फैलाई दहशत

सगरासुंदरपुर (नि.सं.) लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव तिना चितरी में पेड़ तोड़ने से मना करने पर दबंगो ने जानलेवा धमकी दी। साथ ही असलहा लहराकर दहशत फैला दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तिना चितरी गांव निवासी उमाशंकर मिश्र पुत्र स्व. सुरेश नारायण मिश्र सरस्वती विद्यामंदिर इण्टर कालेज सगरासुंदरपुर में प्राचार्य है। उनका आरोप है कि कल बुधवार को अपरान्ह करीब चार बजे गांव का एक दबंग अपने चार पांच साथियो के साथ असलहा लेकर पहुंचा। उस समय घर पर बच्चे ही थे। इसके बाद दबंग ने गाली गलौज करते हुए दरवाजे के सामने लगे नीम के पेड़ की डाल तोड़कर गिराने लगा। बच्चो ने पेड़ तोड़ने से मना किया तो दबंग उसके साथी असलहा लहराकर दहशत फैलाने लगे। बच्चो की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो थाने पर जाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अपराधी किस्म का है। इससे उनका परिवार जहां दहशत में है। वही जान माल के लिए खतरा बना हुआ है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.) लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव तिना चितरी में पेड़ तोड़ने से मना करने पर दबंगो ने जानलेवा धमकी दी। साथ ही असलहा लहराकर दहशत फैला दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तिना चितरी गांव निवासी उमाशंकर मिश्र पुत्र स्व. सुरेश नारायण मिश्र सरस्वती विद्यामंदिर इण्टर कालेज सगरासुंदरपुर में प्राचार्य है। उनका आरोप है कि कल बुधवार को अपरान्ह करीब चार बजे गांव का एक दबंग अपने चार पांच साथियो के साथ असलहा लेकर पहुंचा। उस समय घर पर बच्चे ही थे। इसके बाद दबंग ने गाली गलौज करते हुए दरवाजे के सामने लगे नीम के पेड़ की डाल तोड़कर गिराने लगा। बच्चो ने पेड़ तोड़ने से मना किया तो दबंग उसके साथी असलहा लहराकर दहशत फैलाने लगे। बच्चो की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई तो थाने पर जाकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी अपराधी किस्म का है। इससे उनका परिवार जहां दहशत में है। वही जान माल के लिए खतरा बना हुआ है।

Leave a Comment