प्रतापगढ। आसपुर देवसरा पुलिस का एक अजीबोगरीब कारनामा उजागर हुआ है जिसमें एक व्यक्ति से पुलिस ने गाजा में चालान करने के नाम पर धमकाकर ₹50000 वसूल लिया, जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित द्वारा उच्चाधिकारियों से की गई है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रायचंद पट्टी गांव निवासी संजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र भगवत प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया है कि बीते रविवार को वह सामान की खरीददारी करने सैफाबाद बाजार आए हुए थे इस दौरान सैफाबाद चौकी का एक सिपाही उन्हें यह कहा कि साहब बुला रहे हैं जब वह उनसे मिलने चौकी पर गए तो उन्हें वहां बैठा लिया गया पीड़ित ने एसपी डीएम व शासन के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि चौकी में उन्हें धमकाया गया कि ₹50000 दो नहीं तो तुम्हें गाजा में जेल भेज दिया जाएगा और उन्हें चौकी के अंदर से गाजा भी दिखाया गया इस मामले की पीड़ित ने नामजद शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए अवैध रूप से वसूले गए ₹50000 वापस दिलाए जाने की मांग की है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































