V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

करंट की चपेट में किशोरी की मौत, बालिका गंभीर

खेत में लगे बाड़ में उतरे करंट से हुआ हादसा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत गांव फुलवरिया में खेत के किनारे लगे तार के बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि एक बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला मेडिकल कालेज में भर्ती करके उसका इलाज कराया जा रहा है। फुलवरिया गांव निवासी रजिया 13 पुत्री मुनीर एवं जान्हवी 8 पुत्री बृजेश आज सुबह घर के समीप स्थित खेत के पास खेल रही थी। उधर खेत के चारो तरफ लोहे के तार का बाड़ लगा हुआ था। बाड़ पर पम्पिंग सेट की केविल कट कर गिर गई थी। इससे बाड़ में करंट उतर आया था। उसी समय बाड़ का तार छू जाने के कारण दोनो बच्चियां रजिया एवं जान्हवी करंट की चपेट में आ गई। उनके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तथा किसी तरह दोनो को करंट से मुक्त तो करा दिया मगर दोनो गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजन फौरन उन्हे इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले गए। वहां चिकित्सको ने रजिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि जान्हवी को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उधर किशोरी की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

खेत में लगे बाड़ में उतरे करंट से हुआ हादसा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली अंतर्गत गांव फुलवरिया में खेत के किनारे लगे तार के बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि एक बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला मेडिकल कालेज में भर्ती करके उसका इलाज कराया जा रहा है। फुलवरिया गांव निवासी रजिया 13 पुत्री मुनीर एवं जान्हवी 8 पुत्री बृजेश आज सुबह घर के समीप स्थित खेत के पास खेल रही थी। उधर खेत के चारो तरफ लोहे के तार का बाड़ लगा हुआ था। बाड़ पर पम्पिंग सेट की केविल कट कर गिर गई थी। इससे बाड़ में करंट उतर आया था। उसी समय बाड़ का तार छू जाने के कारण दोनो बच्चियां रजिया एवं जान्हवी करंट की चपेट में आ गई। उनके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तथा किसी तरह दोनो को करंट से मुक्त तो करा दिया मगर दोनो गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजन फौरन उन्हे इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले गए। वहां चिकित्सको ने रजिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि जान्हवी को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उधर किशोरी की मौत से परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment