सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव तिलौरी में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर पर धावा बोलकर युवक को जमकर पीटा। साथ ही शोर मचाने पर जानलेवा धमकी दी। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा जांच कर रही है। तिलौरी गांव निवासी शोएब पुत्र मो. अयूब ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस के बहरे आलम मो. अली, इस्माइल, रिजवान, एकलाख एवं मोहसिम विगत 6 अगस्त को दिन में 3 बजे घर पर आ धमके। साथ ही गाली गलौज करते हुए शोएब को लाठी व डण्डे से पीटने लगे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही घटना की जांच कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें