V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुसाही में पुरानी रंजिश को लेकर शौच जा रहे युवक को पड़ोसियों ने घात लगाकर जमकर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुसाही गांव निवासी नितीश सरोज पुत्र रामसुमेर सरोज का आरोप है कि विगत 6 जुलाई को रात में करीब आठ बजे वह घर से थोड़ी दूर स्थित तालाब के पास शौच जा रहा था। उधर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के तीन तथा पड़ोस गांव का एक व्यक्ति तालाब के पास घात लगाकर बैठे थे। उसे देखते हुए उक्त लोगो ने जातिसूचक गाली देते हुए तालाब के किनारे पटक दिया। साथ ही हाकी व डण्डे से पिटाई करने लगे। उक्त लोगो के हाथ में तमंचा भी था। उसकी पिटाई होते देख साथ में रहे मोनू, दीपू व पंकज वहां से भाग गए। उधर हमलावरो ने उसका कीमती मोबाइल भी पटककर तोड़ दिया। साथ ही तालाब के पास आने पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है क उसकी जान व माल के लिए खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस को चार लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुसाही में पुरानी रंजिश को लेकर शौच जा रहे युवक को पड़ोसियों ने घात लगाकर जमकर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुसाही गांव निवासी नितीश सरोज पुत्र रामसुमेर सरोज का आरोप है कि विगत 6 जुलाई को रात में करीब आठ बजे वह घर से थोड़ी दूर स्थित तालाब के पास शौच जा रहा था। उधर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के तीन तथा पड़ोस गांव का एक व्यक्ति तालाब के पास घात लगाकर बैठे थे। उसे देखते हुए उक्त लोगो ने जातिसूचक गाली देते हुए तालाब के किनारे पटक दिया। साथ ही हाकी व डण्डे से पिटाई करने लगे। उक्त लोगो के हाथ में तमंचा भी था। उसकी पिटाई होते देख साथ में रहे मोनू, दीपू व पंकज वहां से भाग गए। उधर हमलावरो ने उसका कीमती मोबाइल भी पटककर तोड़ दिया। साथ ही तालाब के पास आने पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है क उसकी जान व माल के लिए खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस को चार लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment