पहल : पुलिस के आला अधिकारी ऑनलाइन के माध्यम से आम जनमानस की शिकायतों का रहे हैं निस्तारण
राज्य ब्यूरो प्रमुख। खाकी पहनकर आपकी सेवा कर रहे यूपी पुलिस के जवान दिन रात धूप और छांव में अपनी जान को जोखिम में डालकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हैं। पुलिस जवानों के लिये एक कड़वा सत्य यह भी है समाज की सेवा कर रहे पुलिसकर्मी पर अक्सर लोग सवाल भी उठाते हैं। कई बार तो गंभीर आरोपों का भी सामना पुलिस कर्मियों को करना पड़ता है लेकिन फिर भी देश की सेवा कर अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हैं। एक पुलिसकर्मी अपने घर परिवार से दूर रहकर अपने त्योहारों को ना मना कर आपके त्योहारों को सकुशल संपन्न कराता है। आपके घर परिवार की जान माल की सुरक्षा करता है उसी पुलिस के जवान पर अक्सर लोग आरोप लगाने से पीछे नहीं हटते। लेकिन कभी आपने ऐसा सोचा होगा कि कितनी जिम्मेदारियां होती है एक पुलिस के जवान के कंधों पर और कितनी कठिनाइयों का सामना करता है एक पुलिसकर्मी। परिस्थिति कैसी भी हो सामने कितना भी बड़ा अपराधी हो या फिर माफिया हो पहले गोली खाता है फिर पुलिस कर्मी गोली चलाता है आपकी सुरक्षा के लिए कोरोना जैसे वायरस की रोकथाम को लेकर सड़क एवम् बीच चौराहों पर लॉकडाउन का पालन कराता है। एक पुलिसकर्मी खुद की जान को जोखिम में डालकर कोरोना संक्रमण को आपके घर मोहल्ले तक न पहुंचे बैरियर लगाकर सभी आने-जाने वालों पर नजर रखता है। कोरोनावायरस से लोगों को बचाते बचाते कितने पुलिसकर्मियों ने अपनी जान भी गंवा दी। कोरोना कॉल में अपनी जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों का क्या हाल होगा और उनके परिवार वालों के बारे में भी सोच कर देखिए। एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों को निभाता है। लेकिन फिर भी ऐसे पुलिसकर्मी पर आरोप लगाना बहुत ही आसान है लेकिन पुलिसकर्मी बनकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाना बहुत ही कठिन है। मौजूदा समय में यूपी पुलिस बदलाव की ओर बढ़ रही है। यूपी के योगी सरकार में पुलिस को बढ़ावा मिल रहा है। पुलिस पहले से भी ज्यादा हाईटेक हो रही है। यूपी में लगातार अपराधियों पर नकेल भी कसी जा रही है। पुलिस के प्रति जनता का भरोसा भी बढ़ रहा है। मौजूदा समय में पुलिस ने अपने अच्छे कार्यों के चलते जनता के भीतर एक अच्छी पहचान बनाई है पीड़ितों को तत्काल न्याय मिले जिसके लिए अब यूपी पुलिस डिजिटल माध्यमों का भी सहारा ले रही है। कई जनपदों में तो पुलिस के आला अधिकारी ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग के जरिए आम जनमानस की शिकायत भी सुन रहे हैं और उनका निवारण भी तत्काल कराने का प्रयास किया जा रहा है



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































