V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आधा किमी में 70 गड्ढे, तीन पुलिया क्षतिग्रस्त

राज्य ब्यूरो प्रमुख। रेलवे लाइन के किनारे 6 महीने पहले बनाई गई सड़क जगह जगह दम तोड़ती नजर आ रही है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर आमजन सवाल उठा रहे हैं। संबंधित विभाग से लेकर निर्माण एजेंसी तक कि चारो तरफ छीछालेदर हो रही है सो अलग। जिस सड़क की बात की जा रही है उसका निर्माण पिछले जनवरी माह 2021 में हुआ। निर्माण के छह महीने बाद ही इस सड़क पर जगह जगह बन गए गड्ढे और क्षतिग्रस्त पुलिया आवागमन में न सिर्फ मुसीबत पैदा कर रही है, बल्कि आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही है। यहां कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं। जिम्मेदार विभाग के अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं।  बता दें कि प्रयागराज जिले के नवाबगंज इलाके में अटरामपुर – रामचौरारोड रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के किनारे पांच किमी लंबी और पांच मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण सितंबर 2020 में शुरू किया गया। यह सड़क जनवरी 2021 में बनकर कंपलीट की गई। जानकारों की माने तो सड़क निर्माण में भारी गोलमाल किया गया। बड़ी तादाद में निर्माण सामग्री गायब कर दी गई। घोटाले का सबूत यह है कि सड़क के किनारे पटरियों का निर्माण ही नहीं कराया गया, इससे गिट्टी और मिट्टी सड़क से बह गई। इलाके की जनता ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। क्षेत्रीय जनता ने दोषियों से गबन की गई सरकारी धन की रिकवरी कराने, निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने पर जोर दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
राज्य ब्यूरो प्रमुख। रेलवे लाइन के किनारे 6 महीने पहले बनाई गई सड़क जगह जगह दम तोड़ती नजर आ रही है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर आमजन सवाल उठा रहे हैं। संबंधित विभाग से लेकर निर्माण एजेंसी तक कि चारो तरफ छीछालेदर हो रही है सो अलग। जिस सड़क की बात की जा रही है उसका निर्माण पिछले जनवरी माह 2021 में हुआ। निर्माण के छह महीने बाद ही इस सड़क पर जगह जगह बन गए गड्ढे और क्षतिग्रस्त पुलिया आवागमन में न सिर्फ मुसीबत पैदा कर रही है, बल्कि आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही है। यहां कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं। जिम्मेदार विभाग के अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं।  बता दें कि प्रयागराज जिले के नवाबगंज इलाके में अटरामपुर – रामचौरारोड रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के किनारे पांच किमी लंबी और पांच मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण सितंबर 2020 में शुरू किया गया। यह सड़क जनवरी 2021 में बनकर कंपलीट की गई। जानकारों की माने तो सड़क निर्माण में भारी गोलमाल किया गया। बड़ी तादाद में निर्माण सामग्री गायब कर दी गई। घोटाले का सबूत यह है कि सड़क के किनारे पटरियों का निर्माण ही नहीं कराया गया, इससे गिट्टी और मिट्टी सड़क से बह गई। इलाके की जनता ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। क्षेत्रीय जनता ने दोषियों से गबन की गई सरकारी धन की रिकवरी कराने, निर्माण एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने पर जोर दिया है।

Leave a Comment