V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुल के पास मिला युवक का शव

बाबा बेलखरनाथ धाम I घर से शौच के लिये निकले युवक का शव शुक्रवार को दोपहर पुल के पास पाया गया । सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी मनीष कुमार (25) गुरुवार की रात आठ बजे घर से शौच करने के लिये निकला था । काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने लगे । पता न चलने पर मनीष के भाई ने कोतवाली में पहुंचकर भाई की गुमशुदगी की तहरीर दी । शुक्रवार को करीब दो बजे कंधई थाना क्षेत्र के हुमांऊपुर पुल के पास सई नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया । ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कंधई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव की पहचान मनीष के रूप की है । सई नदी में शव पाये जाने की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची
एसओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि शव की पहचान मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने की है, जो कल से घर से शौच के लिये निकला था । जिसे पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

रती तस्वीरें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बाबा बेलखरनाथ धाम I घर से शौच के लिये निकले युवक का शव शुक्रवार को दोपहर पुल के पास पाया गया । सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी मनीष कुमार (25) गुरुवार की रात आठ बजे घर से शौच करने के लिये निकला था । काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने लगे । पता न चलने पर मनीष के भाई ने कोतवाली में पहुंचकर भाई की गुमशुदगी की तहरीर दी । शुक्रवार को करीब दो बजे कंधई थाना क्षेत्र के हुमांऊपुर पुल के पास सई नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया । ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कंधई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव की पहचान मनीष के रूप की है । सई नदी में शव पाये जाने की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची
एसओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि शव की पहचान मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने की है, जो कल से घर से शौच के लिये निकला था । जिसे पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

रती तस्वीरें।

Leave a Comment