बेल्हा के प्रबुद्धजनों ने डॉ० रत्न को दी बधाई
प्रतापगढ़ I कृतियों के प्रणेता अवधी सम्राट लोकभूषण डॉ० आद्या प्रसाद सिंह ‘प्रदीप’ के 76वें जन्मदिवस पर क्षत्रिय भवन सभागार सुलतानपुर में आयोजित विशाल ” अमृत महोत्सव एवं अभिनन्दन ग्रन्थ लोकार्पण ” समारोह में साहित्यकार डॉ० दयाराम मौर्य ‘रत्न’ को पुस्तकों की समीक्षा व साहित्य-लेखन की विशाल उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और अभिनन्दन ग्रन्थ की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि डॉ रत्न 40 विभिन्न विधा की पुस्तकों की समीक्षा कर चुके हैं। देश की 34 पुस्तकों में उनकी रचनाएँ प्रकाशित हैं। ढाई दर्जन पुस्तकें प्रकाशित तथा डेढ़ दर्जन प्रकाशनाधीन हैं। ध्यातव्य है कि दो सत्रों में आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के डॉ० रत्न मुख्य अतिथि रहे। उक्त उपलब्धि के लिए समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, ट्रस्टी आनन्द मोहन ओझा, राधेश्याम दीवाना, अनिल कुमार निलय, श्रीनाथ मौर्य सरस, प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम, कुंज बिहारी लाल मौर्य ‘काकाश्री’ तथा राजीव कुमार आर्य सहित प्रबुद्धजनों ने डॉ० दयाराम मौर्य ‘रत्न’ को बधाई दी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































