V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज

अयोध्या । मुख्य राजस्व अधिकारी  पी0डी0 गुप्ता ने बताया कि 7 अगस्त 2021 को प्रत्येक तहसील में प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जायेंगे। 7 अगस्त को तहसील सोहावल में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में, तहसील मिल्कीपुर में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव की अध्यक्षता में, तहसील बीकापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील रूदौली में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जनसमस्याओं का, शिकायतों का मौके पर समयबद्व व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कोविड प्रोटोकाल एवं गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन कराया जायेगा। तहसील परिसर में बिना मास्क पहने किसी भी व्यक्ति का प्रतिबंधित रहेगा तथा समाधान दिवस के आयोजन के समय सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करायी जायेगी। प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग भी करायी जायेगी किसी भी अधिकारी/कर्मचारी एवं आने वाली जनता में कोविड-19 संक्रमण के लक्षण पाये जाने पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित कर अगेत्तर कार्यवाही करायी जायेगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । मुख्य राजस्व अधिकारी  पी0डी0 गुप्ता ने बताया कि 7 अगस्त 2021 को प्रत्येक तहसील में प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जायेंगे। 7 अगस्त को तहसील सोहावल में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में, तहसील मिल्कीपुर में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव की अध्यक्षता में, तहसील बीकापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में, तहसील रूदौली में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जनसमस्याओं का, शिकायतों का मौके पर समयबद्व व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कोविड प्रोटोकाल एवं गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन कराया जायेगा। तहसील परिसर में बिना मास्क पहने किसी भी व्यक्ति का प्रतिबंधित रहेगा तथा समाधान दिवस के आयोजन के समय सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन करायी जायेगी। प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग भी करायी जायेगी किसी भी अधिकारी/कर्मचारी एवं आने वाली जनता में कोविड-19 संक्रमण के लक्षण पाये जाने पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित कर अगेत्तर कार्यवाही करायी जायेगी।

Leave a Comment