V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ट्रक का भाड़ा बालू की कीमत मांगने पर जानलेवा धमकी की शिकायत

जेठवारा (नि.सं.)। थाना बाघराय अंतर्गत गांव कोर्रही निवासी विजय कुमार यादव पुत्र शिवमूरत यादव ने दबंग पर ट्रक का भाड़ा एवं बालू की कीमत मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बंध में शिकायत कर्ता विजय कुमार यादव का कहना है कि उसके पास दस चक्का ट्रक हैं उधर जेठवारा इलाके के गांव पूरे मोतीलाल नागापुर निवासी सोनू सिंह ने सीमेण्ट, बालू सरिया आदि की दुकान खोल रखा है। उसने करीब तीन साल पूर्व एक ट्रक बालू मंगवाया था। ट्रक का भाड़ा समेत बालू की कीमत 40 हजार रूपए थी। उसने बालू उतारने के बाद दूसरे दिन पैसा देने का वायदा किया था। इसक बाद वह पैसा मांगने पर लगातार टाल मटोल करता रहा। तीन साल हो जाने के बावजूद अभी तक पैसा नहीं दिया है। साथ ही पैसा मांगने पर उसके द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना बाघराय अंतर्गत गांव कोर्रही निवासी विजय कुमार यादव पुत्र शिवमूरत यादव ने दबंग पर ट्रक का भाड़ा एवं बालू की कीमत मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बंध में शिकायत कर्ता विजय कुमार यादव का कहना है कि उसके पास दस चक्का ट्रक हैं उधर जेठवारा इलाके के गांव पूरे मोतीलाल नागापुर निवासी सोनू सिंह ने सीमेण्ट, बालू सरिया आदि की दुकान खोल रखा है। उसने करीब तीन साल पूर्व एक ट्रक बालू मंगवाया था। ट्रक का भाड़ा समेत बालू की कीमत 40 हजार रूपए थी। उसने बालू उतारने के बाद दूसरे दिन पैसा देने का वायदा किया था। इसक बाद वह पैसा मांगने पर लगातार टाल मटोल करता रहा। तीन साल हो जाने के बावजूद अभी तक पैसा नहीं दिया है। साथ ही पैसा मांगने पर उसके द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment