मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मिसिरपुर में जेल से दो दिन पूर्व जमानत पर छूटे युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। मानधाता इलाके के गांव मिसिरपुर निवासी नूर मोहम्मद 20 पुत्र गुलहसन कई गंभीर अपराधो के चलते अभी तक जेल में बंद था। वह जमानत पर छूटकर परसो घर आया। वह आज सुबह घर से कही जाने के लिए निकला। जब वह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर ईट भट्ठे के पास पहुंचा तो अज्ञात लोगो ने उसे गोली मार दिया तथा फरार हो गए। गोली उसके पेट के बायी तरफ लगी तथा वह गिरकर तड़पने लगा। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनो के साथ ही तमाम ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे प्रयागराज ले गए हैं उधर पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें