V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भयहरणनाथ धाम में नागपंचमी पर घुघुरी लोक उत्सव 13 अगस्त को होगा

प्रबन्ध समिति की बैठक 8 अगस्त को
भयहरणनाथ धाम I प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में गत वर्षों की भांति नागपंचमी पर १३ अगस्त को परम्परागत घुघुरी लोक उत्सव का आयोजन होगा। जिसमे विविध सामाजिक, सांस्कृतिक व खेलकूद के आयोजन होंगे। कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए आयोजन को अंतिम रूप देने हेतु प्रबन्ध समिति की बैठक 8 अगस्त को धाम में आयोजित है। यह जानकारी देते हुए धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि प्रति वर्ष यह आयोजन धाम में होता रहा है जो धीरे धीरे लोक परम्परा का रूप ले लिया है। समाज शेखर ने कहा कि इस अवसर पर क्षेत्र व समाज मे उत्कृष्ठ योगदान हेतु विशिष्ट महिलाओं को  गुड़िया सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं जीवन पर्यंत समाज की बेहतरी हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को बाबू गुलाब सिंह समाज रत्न से अलंकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र प्रतापगढ़ के द्वारा इस अवसर पर रक्तदान शिविर व स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। इस अवसर पर जहां नामी सुकवि व लोक कलाकारों के माध्यम से त्योहार को मनाया जाता रहा है वहीं स्थानीय कलाकारों व बच्चों तथा युवाओं को मंच प्राप्त होता रहा है।  सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने बताया कि घुघुरी लोक उत्सव के आयोजनों को अंतिम रूप देने के लिए 8 अगस्त को धाम में 12 बजे प्रबन्ध समिति व स्थानीय पुलिस प्रशासन की बैठक रखी गई है। जिसमे आयोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही मुख्य मंदिर के वाह्य भाग के जीर्णोद्धार कार्य में आई कमियों को दूर करने पर निर्माण समिति के जिम्मेदार सदस्यों के साथ चर्चा करके रणनीति तय होगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रबन्ध समिति की बैठक 8 अगस्त को
भयहरणनाथ धाम I प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में गत वर्षों की भांति नागपंचमी पर १३ अगस्त को परम्परागत घुघुरी लोक उत्सव का आयोजन होगा। जिसमे विविध सामाजिक, सांस्कृतिक व खेलकूद के आयोजन होंगे। कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए आयोजन को अंतिम रूप देने हेतु प्रबन्ध समिति की बैठक 8 अगस्त को धाम में आयोजित है। यह जानकारी देते हुए धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि प्रति वर्ष यह आयोजन धाम में होता रहा है जो धीरे धीरे लोक परम्परा का रूप ले लिया है। समाज शेखर ने कहा कि इस अवसर पर क्षेत्र व समाज मे उत्कृष्ठ योगदान हेतु विशिष्ट महिलाओं को  गुड़िया सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं जीवन पर्यंत समाज की बेहतरी हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को बाबू गुलाब सिंह समाज रत्न से अलंकृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र प्रतापगढ़ के द्वारा इस अवसर पर रक्तदान शिविर व स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। इस अवसर पर जहां नामी सुकवि व लोक कलाकारों के माध्यम से त्योहार को मनाया जाता रहा है वहीं स्थानीय कलाकारों व बच्चों तथा युवाओं को मंच प्राप्त होता रहा है।  सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने बताया कि घुघुरी लोक उत्सव के आयोजनों को अंतिम रूप देने के लिए 8 अगस्त को धाम में 12 बजे प्रबन्ध समिति व स्थानीय पुलिस प्रशासन की बैठक रखी गई है। जिसमे आयोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही मुख्य मंदिर के वाह्य भाग के जीर्णोद्धार कार्य में आई कमियों को दूर करने पर निर्माण समिति के जिम्मेदार सदस्यों के साथ चर्चा करके रणनीति तय होगी।

Leave a Comment