सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिये बीबीएफजी को मिला सम्मान
रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल कार्यकारिणी का हुआ पद ग्रहण समारोह
प्रतापगढ़। रोटरी के मंडलाध्यक्ष विजय सेठ ने कहा कि बड़ी चेचक और पोलियो का विश्व से उन्मूलन में रोटरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में जीवन को बदलने के लिये सेवा करने का रोटरी का मूलमंत्र है। इस परिपेक्ष्य में हमें सेवा को प्राथमिकता पर रखना चाहिए। इसमें दुनिया की आधी आबादी महिलाओं की भागीदारी बढ़नी चाहिये। सुल्तानपुर से आये रोटेरियन सेठ बुधवार शाम नगर के एक होटल के सभागार में रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल के पद ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ये बातें कहीं। इस मौके पर सामाजिक कार्य कर रहे बच्चा बैंक फ्रेंडस ग्रुप, बीबीएफजी के संस्थापक राजेश कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में रोटरी सेंट्रल के जिला अध्यक्ष संदीप खरे और सचिव शरद केसरवानी के नेतृत्व में गठित नई कार्यकारिणी को पद ग्रहण कराया गया। आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। अध्यक्ष रो• संदीप प्रकाश खरे ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में उपस्थित अतिथियों तथा सदस्यों को सदन से परिचय कराया गया। सचिव रो• शरद केसरवानी ने सत्र 2019-20 तथा सत्र 2020-21 में क्लब द्वारा किए गए कार्यों सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। क्लब द्वारा मुख्य रूप से कोरोनावायरस, रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थापना, रोटरी फाउंडेशन में योगदान इत्यादि कार्य संपन्न किया गया। मंडलाध्यक्ष द्वारा क्लब के किए गए कार्यों को प्रोत्साहन स्वरूप प्राप्त प्रशंसा पत्र तथा पुरस्कारों को प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष रोटेरियन संदीप प्रकाश खरे तथा सचिव रोटेरियन शरद केसरवानी को अधिष्ठापित किया। अध्यक्ष रोटेरियन संदीप प्रकाश खरे ने सत्र 2021-22 की कार्यकारिणी का सदन से परिचय कराया तथा सत्र के कार्य योजना को प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि सह मंडलाध्यक्ष रो• संतोष सिंह ने कहा कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय सेवा की महत्वपूर्ण इकाई है। जिसके माध्यम से रोटरी अशिक्षा, बेरोजगारी तथा स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार का लक्ष्य रखा गया है।अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। रो. राजेंद्र खंडेलवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रो• डॉ•आलोक सक्सेना, रो•अश्विनी केसरवानी, रो•उमेश प्रताप सिंह एडवोकेट, महिला सदस्यों में रो•पूनम केसरवानी, रो• रचना सक्सेना, रो•डॉ• प्रीति पाण्डेय, रो• सरदार करम जीत सिंह, रो•डॉ•घनश्याम अग्रवाल, रो•अख्तर मसूद शर्फुद्दीन, रो•मनोज श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल मैनेजर बैंक आफ बड़ौदा, अभिषेक श्रीवास्तव मैनेजर एक्सिस बैंक, सुल्तानपुर से आकाश सेठ, राकेश अग्रवाल, अनुपम सिंह उपस्थित रहे। संचालन संस्थापक सचिव रो•डॉ•शिवमूर्ति लाल मौर्य ने किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें













































































