V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अन्न महोत्सव कार्यक्रम में विधायक एवं एसडीएम ने वितरण किया गरीबों को नि:शुल्क राशन

सबको राशन सबको पोषण के माध्यम से गरीबों को भूखा नहीं रखेगी सरकार : राजमणि कोल
कोरांव, प्रयागराज। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत समूचे क्षेत्र में राशन की दुकानों पर अन्न महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। जो सभी राशन की दुकानों पर टेंट पण्डाल लगाकर लाभार्थियों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का टेलीविजन के माध्यम से संवाद एवं उदबोधन सुनाया गया। इसी क्रम में कार्यक्रम को सफल बनाने क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल एवं उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया बरहुला गांव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो लगी हुई गरीब कल्याण अन्न योजना के झोले में नि: शुल्क खाद्यान्न वितरित किया। खाद्यान्न वितरण के दौरान विधायक राजमणि कोल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री यह चाहते हैं कि कोई भी लाभार्थी राशन की दुकानों पर भीड़ भाड़ में परेशान न हो और बिना किसी असुविधा के झोले में पहले से तैयार अपना हिस्सा लेकर घर को जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार यह भी चाहती है कि आखिरी पायदान पर अपनी जिविका चलाने वाले गरीब व बेसहारा लोग भूखे नहीं रहने पाए और उनको नि: शुल्क राशन देने का काम कर रही है। सबको राशन सबको पोषण के साथ सभी गरीबों को राशन नि: शुल्क वितरण किया जाएगा और जाता रहेगा। इसी के साथ उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया ने कहा कि अगर किसी भी लाभार्थी के प्रति कोई भी भेदभाव कोटेदारों द्वारा किया जायेगा तो उसको बख्सा नहीं जायेगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से आर ओ विनीत पाण्डेय, पूर्ती निरीक्षक संजय विश्वकर्मा, अधीशाषी अधिकारी त्रिभूवन मिश्र, शशी द्विवेदी, बबुआन द्विवेदी, ग्राम प्रधान अयोध्या मनीराम शुक्ला, कमला शंकर पाण्डेय, विधायक पीआरओ रामाश्रय शुक्ल, राजा तिवारी, कमलेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सबको राशन सबको पोषण के माध्यम से गरीबों को भूखा नहीं रखेगी सरकार : राजमणि कोल
कोरांव, प्रयागराज। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत समूचे क्षेत्र में राशन की दुकानों पर अन्न महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। जो सभी राशन की दुकानों पर टेंट पण्डाल लगाकर लाभार्थियों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का टेलीविजन के माध्यम से संवाद एवं उदबोधन सुनाया गया। इसी क्रम में कार्यक्रम को सफल बनाने क्षेत्रीय विधायक राजमणि कोल एवं उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया बरहुला गांव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो लगी हुई गरीब कल्याण अन्न योजना के झोले में नि: शुल्क खाद्यान्न वितरित किया। खाद्यान्न वितरण के दौरान विधायक राजमणि कोल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री यह चाहते हैं कि कोई भी लाभार्थी राशन की दुकानों पर भीड़ भाड़ में परेशान न हो और बिना किसी असुविधा के झोले में पहले से तैयार अपना हिस्सा लेकर घर को जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार यह भी चाहती है कि आखिरी पायदान पर अपनी जिविका चलाने वाले गरीब व बेसहारा लोग भूखे नहीं रहने पाए और उनको नि: शुल्क राशन देने का काम कर रही है। सबको राशन सबको पोषण के साथ सभी गरीबों को राशन नि: शुल्क वितरण किया जाएगा और जाता रहेगा। इसी के साथ उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया ने कहा कि अगर किसी भी लाभार्थी के प्रति कोई भी भेदभाव कोटेदारों द्वारा किया जायेगा तो उसको बख्सा नहीं जायेगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से आर ओ विनीत पाण्डेय, पूर्ती निरीक्षक संजय विश्वकर्मा, अधीशाषी अधिकारी त्रिभूवन मिश्र, शशी द्विवेदी, बबुआन द्विवेदी, ग्राम प्रधान अयोध्या मनीराम शुक्ला, कमला शंकर पाण्डेय, विधायक पीआरओ रामाश्रय शुक्ल, राजा तिवारी, कमलेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment