लालगंज-प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के अंग्रेजी प्रवक्ता सुरेश चन्द्र त्रिपाठी के दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर यहां शोक का माहौल दिखा। वहीं महेशगंज थाना के जया का पुरवा निवासी सुरेश चन्द्र का मंगलवार को अज्ञात टैªक्टर की टक्कर से निधन हो गया था। शिक्षक सुरेश के निधन पर सरस्वती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य आचार्य राम अवधेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में साथी शिक्षकों ने घटना पर दुख जताया। पूर्व मंत्री एवं विद्यालय के प्रबंधक प्रो0 शिवाकांत ओझा ने सुरेश चन्द्र त्रिपाठी को आदर्श शिक्षक ठहराते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया है। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने भी शिक्षक सुरेश चंद्र के निधन पर संवेदना प्रकट की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें