प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे लोका में सर्पदंश से प्रधान की बेटी की मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है। पूरे लोका गांव के प्रधान अवनीश कुमार ओझा की बेटी काव्या 5 आज दोपहर करीब साढ़े 11 बजे स्वजनो के साथ घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित विद्यालय के पास गई थी। वहां पर स्वजन काम में व्यस्त हो गए तथा काव्या खेलते हुए स्कूल के कमरे में चली गई। वहां कमरे में एक सांप बैठा था। सांप ने मुड़कर काव्या के पैर में काट लिया। वह रोते हुए स्कूल से बाहर निकली। परिजनो ने उसे रोते देखकर कारण पूछा तो काव्या ने उंगली से स्कूल की तरफ इशारा किया। परिजनो ने स्कूल के कमरे में जाकर देखा तो वहां साप को देख सन्न रह गए। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए फौरन स्वास्थ्य केन्द्र अठेहा ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे झाड़फूंक कराने के लिए जनपद अमेठी के गांव टिकरिया ले गए। वहां पर झाड़फूंक के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनो ने गांव स्थित बाग में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें