जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय आनादेव में पुरानी रंजिश के चलते दम्पत्ति ने एक महिला को लात व घूंसो से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो उसकी जान बची। उसने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। सराय आना देव गांव निवासिनी रेशमा बानो पत्नी अफसर खान आज सुबह करीब नौ बजे बकरी हांकने गई थी। उसी समय पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी नजरीना बानो पत्नी आरिफ वहां आकर उससे झगड़ा करने के सााथ ही गाली देने लगी। उसका पति भी पहुंच गया तथा रेशमा बानो को लात घूंसा एवं डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो उसकी जान बची। उसी समय सूचना पाकर डायल 112 नम्बर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद आरोपी भाग गए। उनकी पिटाई से रेशमा बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। उसने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें