V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विवाद में युवक को पीटकर किया मरणासन्न

बचाने दौड़ी पत्नी का जेवर छीना, की छेड़खानी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। थाना मानिकपुर अंतर्गत शाहाबाद में मकान के विवाद के चलते दबंगो ने एक युवक को जमकर पीटा तथा रस्सी से गला कसकर मरणासन्न कर दिया। उसकी पत्नी बचाने को दौड़ी तो उसका जेवर छीन लिया तथा छेड़खानी व अभद्रता की। इसके बाद मरणासन्न युवक को नाले में फेककर चले गए। उसे अभी तक होश नहीं आया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। शाहाबाद निवासिनी सितारा मिश्रा पत्नी बलराम मिश्रा का आरोप है कि मकान सम्बंधी विवाद के चलते गांव के दबंग अनूप व अनुज पुत्रगण रामसूतर तथा रामबाबू व रामबहादुर पुत्रगण शिवराम अपने परिजनो के साथ बुधवार को रात में करीब साढ़े दस बजे दरवाजे पर आ धमके। इसके बाद एक व्यक्ति बाउण्ड्री कूदकर घर में घुस गया तथा अंदर से दरवाजा खोल दिया। इससे सभी लोग अंदर घुस गए। इसके बाद उसके पति बलराम मिश्रा को लात व घूंसे से पीटने लगेे। उसी समय रामसुख ने पति के गले में रस्सी लपेट दिया तथा कसने लगा। पति की हालत देख वह बचाने दौड़ी। हमलावरो ने उसका सोने का मंगलसूत्र एवं टप्स छीन लिया। साथ ही उससे छेड़खानी व अभद्रता करने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो अचेत पति बलराम को मृत समझकर नाले में फेक दिया तथा गाली व जानलेवा धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पति को फौरन स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां पर उसकी हालत अभी गंभीर है तथा होश नहीं आया है। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बचाने दौड़ी पत्नी का जेवर छीना, की छेड़खानी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। थाना मानिकपुर अंतर्गत शाहाबाद में मकान के विवाद के चलते दबंगो ने एक युवक को जमकर पीटा तथा रस्सी से गला कसकर मरणासन्न कर दिया। उसकी पत्नी बचाने को दौड़ी तो उसका जेवर छीन लिया तथा छेड़खानी व अभद्रता की। इसके बाद मरणासन्न युवक को नाले में फेककर चले गए। उसे अभी तक होश नहीं आया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। शाहाबाद निवासिनी सितारा मिश्रा पत्नी बलराम मिश्रा का आरोप है कि मकान सम्बंधी विवाद के चलते गांव के दबंग अनूप व अनुज पुत्रगण रामसूतर तथा रामबाबू व रामबहादुर पुत्रगण शिवराम अपने परिजनो के साथ बुधवार को रात में करीब साढ़े दस बजे दरवाजे पर आ धमके। इसके बाद एक व्यक्ति बाउण्ड्री कूदकर घर में घुस गया तथा अंदर से दरवाजा खोल दिया। इससे सभी लोग अंदर घुस गए। इसके बाद उसके पति बलराम मिश्रा को लात व घूंसे से पीटने लगेे। उसी समय रामसुख ने पति के गले में रस्सी लपेट दिया तथा कसने लगा। पति की हालत देख वह बचाने दौड़ी। हमलावरो ने उसका सोने का मंगलसूत्र एवं टप्स छीन लिया। साथ ही उससे छेड़खानी व अभद्रता करने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो अचेत पति बलराम को मृत समझकर नाले में फेक दिया तथा गाली व जानलेवा धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पति को फौरन स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां पर उसकी हालत अभी गंभीर है तथा होश नहीं आया है। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

Leave a Comment