सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। नगर कोतवाली अंतर्गत करनपुर में कटरा रोड पर कुछ लोगो ने चाय विक्रेता को पीटकर नकदी छीन लिया। उसने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे मोहनदास निवासी बसंत लाल पुत्र स्व. बाबूलाल ने शहर मंे कटरा रोड पर चाय की दुकान खोल रखी है। उसका आरोप है कि बुधवार को रात में करीब साढ़े दस बजे वह दुकान बंद करके बाहर खड़ा था। उसी समय नगर कोतवाली के गांव रूपापुर निवासी एक युवक दो अज्ञात साथियों के साथ दुकान के पास पहुंचा। साथ ही उसे जातिसूचक गाली देते हुए लात व घूंसो से पीटने लगा। उसने लोहे की सरिया से मारकर सिर फोड़ दिया। साथ ही जेब में रखा 1800 रूपए छीन लिया। इसके बाद धमकी देते हुए चले गए। उनकी पिटाई से उसे गंभीर चोट आ गई है। उसने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें