सांसद ने रेल मंत्री से पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव की मांग किया
प्रयागराज। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने नईदिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैभव को पत्र लिखकर मांग किया कि दिल्ली-पुरी-दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस(12802/12801) का ठहराव पूर्ववत की भांति पारसनाथ स्टेशन पर हो। सांसद ने कहा कि जैन धर्म की सर्वोच्च आस्था के केंद्र तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी जो जिला गिरिडीह झारखंड में स्थित हैं तथा पारसनाथ पर्वत के नाम से विश्व विख्यात हैं। उन्होंने बताया कि मधुबन झारखंड में जैन संतो के 4 माह चातुर्मास और 15 अगस्त,2021 को 23वें जैन तीर्थंकर पारसनाथ भगवान जी के मोक्षकल्याणक दिवस का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन निश्चित है इसलिए दिल्ली-पुरी-दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस(12802/12801) का ठहराव पारसनाथ स्टेशन पर हो जिससें श्रद्वालुओं को आवागमन की सुविधा हो सके।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































