V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Category: क्षेत्रीय खबरे

किशोरी पर धारदार हथियार से हमला, लात घूसो से पीटा दुराचार का विरोध करने पर पड़ोसी ने किया वारदात

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा गुलाब सिंह में पड़ोसी युवक ने दुराचार का विरोध करने पर किशोरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। साथ ही लात घूंसो से पीटकर जख्मी करके भाग गया। ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाया मगर पकड़ नहीं सके। मौके पर पुलिस पहुंची है। घायल किशोरी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य … Read more

बाइक की टक्कर से जख्मी छात्रा की हालत बिगड़ी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़ी नहर की पुलिया के पास बाइक की टक्कर से जख्मी छात्रा की हालत गंभीर हो गई। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज ले जाया गया है। घटना की तहरीर आज अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ पुलिस को दी गई है। जेठवारा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा … Read more

विद्युत घर्षण की चिंगारी से पांच विश्वा फसल राख

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव कोठार मंगोलपुर परमापुर में विद्युत घर्षण से निकली चिंगारी से पांच विश्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। कोठार मंगोलपुर परमापुर निवासी मुरलीधर दूबे पुत्र स्व. नन्द किशोर दूबे के गेहूं के खेत के ऊपर से बिजली का … Read more

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, बालिका की मौत भाई बहनो के साथ ननिहाल में रहती थी मृतका

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चाहिन में आज सुबह बिजली की शार्ट सर्किट से घर में आग लगने के कारण ननिहाल में रह रही बालिका की जलकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे … Read more

पुलिस की छापेमारी में 298 पेटी अवैध शराब बरामद

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष हथिगवां उ.नि. दूधनाथ यादव मय हमराह व उ.नि. वह्नदावन राय सर्विलांस प्रभारी प्रयागराज जोन प्रयागराज मय हमराह को मुखबिर खास द्वारा यह सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र हथिगवां के ग्राम बलीपुर के निवासी गुड्डू सिंह उर्फ संजय प्रताप सिंह एवं राजेश सरोज पुत्र … Read more

कर्मचारी आज मनायेंगे काला दिवस

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक कचहरी प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में बताया कि 1 अप्रैल 2005 को तत्कालीन सरकार द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त करते हुए न्यू पेंशन स्कीम लागू की गई थी। अटेवा पेंशन बचाओं मंच उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधुजी के आहवान पर विगत वर्षो की … Read more

जिले में मिले 17 कोरोना संक्रमित, 99 एक्टिव केस

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में आज 17 कोरोना संक्रमित मिले है। इस समय कुल 99 संक्रमित केस है, जिनका उपचार हो रहा है। इसमें पुराना जिला महिला अस्पताल में 10, एसआरएन प्रयागराज में 2, केजीएमयू लखनऊ में 3 तथ अन्य फैसिलिटी में 20 संक्रमितो को भर्ती कराया गया है। जबकि 63 संक्रमितो को होम आइसोलेशन में … Read more

सड़क के किनारे मिला युवक का शव, कोहराम

कोहंडौर (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गहरौली में घर से गायब युवक का शव आज सुबह सड़क के किनारे मिला। परिजनों का कहना है कि मृतक नशेड़ी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जनपद अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मंगला निवासी शहबाज खान 26 पुत्र … Read more

जहरीली शराब पीने से दो सगे भाईयों समेत चार मौत तीन लोगों की हालत नाजुक

प्रतापगढ़। सांगीपुर। उदयपुर थाना क्षेत्र में 30 मार्च की बीती रात जहरीली शराब पीने से दो सगे भाइयो सहित चार लोगो की मौत हो गई है। आधा दर्जन लोगो का विभिन्न अस्पतालो में उपचार चल रहा है। जिसमें तीन लोगो की हालत नाजुक बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र के कटरिया … Read more

जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के युवा-मंच का होली-मिलन समारोह सम्पन्न

प्रतापगढ़ । जनपद की अग्रणी समाजसेवी संस्था जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा गठित युवा-मंच के सदस्यों ने कटरा मेदनीगंज बाजार में स्थानीय सागर सिंह, सूरज गुप्ता व शुभम जायसवाल के संयोजन में एक भव्य होली-मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता युवा-मंच के संयोजक श्री नीरज अग्रहरि ने की। समारोह का आरम्भ परस्पर अनौपचारिक परिचय … Read more

बच्चों की टोली ने खेली बच्चा बैंक की होली भंगवा में जरूरतमंद बच्चों के लिये अलग से सजा रंग, गुलाल और पिचकारी का मैदान

प्रतापगढ़। बच्चा बैंक फ्रेंडस, बीबीएफजी ने जरूरत मंद बच्चों संग अनूठी होली मनाई। इस होली के होलियारे हुड़दंग से दूर संस्कार, दुलार और आशीष के रंगों से सराबोर दिखे। बच्चों संग उनके अभिभावक भी इस होली का हिस्सा बने। भंगवा गांव में बीबीएफजी ने बच्चों के लिए होली खेलने का अलग से इंतजाम किया था। … Read more

फाग गीतों पर झूमे लोग

प्रतापगढ़। होली के मौके पर खटवारा के झलिहान का पुरवा गांव में मुक्तिधाम मंदिर पर फाग गीत की धूम रही। शाम को यहां जुटे लोगों ने जमकर फगुआ गीत गाया इसके साथ ही शरबत का आनंद उठाया। इस मौके पर शीतला प्रसाद त्रिपाठी गया प्रसाद तिवारी शिव शंकर शिव प्रसाद लव कुश तिवारी सुरेश पांडे … Read more

समाज के गरीब तबके को कमलेश पांडे ने दिलाया था न्याय पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर वकीलों ने पूर्व डीजीसी को दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। पूर्व डीजीसी क्रिमिनल कमलेश कुमार पांडे ने समाज के गरीब तबके को न्याय दिलाने का काम किया था। पूरे बेदुआ निवासी स्वर्गीय कमलेश पांडे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। यह बातें जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र ने स्वर्गीय पांडे की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि बैठक में कही। वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र … Read more

बाइक का टायर फटने से, युवक खड़ी कंटेनर से भिड़ा हुई दर्दनाक मौत

कटरा मेदनीगंज,प्रतापगढ़ । नगर कोतवाली क्षेत्र के पांडे का पुरवा भुपियामऊ गांव निवासी देवेंद्र कुमार पांडे उर्फ सोनू पांडेय उम्र 37 वर्ष पुत्र अशोक कुमार पांडेय बीते सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब किसी कार्य से कटरा मेदनी गंज बाजार गये थे ,वापस लौटते समय लखनऊ वाराणसी हाईवे पर यथार्थ ढाबा के पास बाइक … Read more

बंद नल सुरक्षित कल

प्रतापगढ़ । बढ़ते हुए जल संकट और जल संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए ईशान प्रमोट आर्ट कल्चर एंड इंप्रूव सोसायटी के तत्वधान में बंद नल सुरक्षित कल अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के संयोजक व शिक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जल संकट एक गंभीर पर्यावरणीय मुद्दा बनता जा रहा … Read more