Logo

किशोरी पर धारदार हथियार से हमला, लात घूसो से पीटा दुराचार का विरोध करने पर पड़ोसी ने किया वारदात

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा गुलाब सिंह में पड़ोसी युवक ने दुराचार का विरोध करने पर किशोरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। साथ ही लात घूंसो से पीटकर जख्मी करके भाग गया। ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाया मगर पकड़ नहीं सके। मौके पर पुलिस पहुंची है। घायल किशोरी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर कराया जा रहा है। कटरा गुलाब सिंह निवासी एक किशोरी आज दोपहर घर में अकेली थी। पड़ोस के युवक ने किशोरी को अकेली देखा तो घर मंे घुस गया। साथ ही उसे दबोचकर दुराचार का प्रयास करने लगा। किशोरी ने अपनी आबरू बचाने के लिए शोर मचाने के साथ ही विरोध करना शुरू कर दिया। इससे आक्रोशित युवक ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला करके लहूलुहान कर दिया। साथ ही उसे लात व घूंसो से पीटने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। ग्रामीणों को आते देख बहशी युवक ने किशोरी को छोड़ दिया तथा भागने लगा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया मगर वह एक व्यक्ति के घर में घुसकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पाकर सीओ सदर तथा जेठवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही किशोरी को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर भर्ती कराया। पीड़ित किशोरी के पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उधर घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घायल किशोरी का इलाज कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.