जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा बाजार में कुटुलिया मोड़ पर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हबीबनगर भावनपुर डेरवा निवासी मो. असलम पुत्र मो. कल्लन ने बताया कि उसने विगत 9 जुलाई को शैलेन्द्र कुमार पुत्र सालिक राम विश्वकर्मा निवासी गांव शेखपुर चैरास थाना महेशगंज से सुपर स्पलेन्डर बाइक 35 हजार रूपए में था। बाइक अभी ट्रान्सफर नहीं हुई थी। विक्रेता ने केवल कागज में लिख कर दिया था। कल 26 जुलाई को शाम करीब 6 बजे वह बाइक लेकर डेरवा बाजार गया। वहां कुटुलिया मोड़ पर बाइक खड़ी करके बाजार में सामान खरीदने लगे। वापस आने पर चोर उसकी बाइक गायब कर चुके थे। सूचना पाकर 112 नम्बर डायल पुलिस भी पहुंची मगर बाइक का सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें