सांसद ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा, की जनकल्याण की कामना
देश और प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचकर सांसद रवि किशन ने दर्शन पूजन कर जन कल्याण के लिए प्रार्थना की।
आज सावन का पहला सोमवार है। पूरे देश में भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्त लाइन लगाए हैं। इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन पूजन किये। इस अवसर पर उन्होंने जन कल्याण की कामना की।सांसद ने सावन माह के पहले सोमवार पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहाकि सावन माह एक पवित्र माह है। बाबा भोलेनाथ दुखों का नाश करने वाले हैं। उन्होंने कहाकि आज के दिन बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर खुद को सौभग्यशाली समझ रहा हूँ। मेरा जलाभिषेक जनकल्याण की भावना से युक्त है। सांसद ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। जल्द ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर विश्वस्तरीय बनेगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। सांसद के साथ उनके प्रतिनिधि शशांक किशन भी मौजूद थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































