V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सावन के प्रथम सोमवार को शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

भोले गिरि मंदिर में भक्तों ने देवाधिदेव महादेव  से कोरोना से मुक्ति के लिए की कामना
प्रयागराज। सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिले के शिव मन्दिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही मनकामेश्वर महादेव मंदिर, पाण्डेश्वर महादेव, दशाश्वमेध मंदिर, सुजावन देव मंदिर सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों मेरे हर हर महादेव और बोल बम के घोष के बीच शिव भक्त दर्शन पूजन एवं अभिषेक करते रहे। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
इस अवसर पर सिद्धपीठ श्री भोले गिरी मंदिर में लगा भक्तों का तांता इस अवसर पर सिद्ध पीठ श्री भोले गिरि मंदिर कटघर मुट्ठीगंज प्रयागराज आयोजन समिति के प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि मंदिर के पुजारी पंडित राम लाल शास्त्री ने भगवान भोलेनाथ की भोर की मंगल आरती करते हुए जग की कल्याण के लिए  रुद्राभिषेक किया। तत्पश्चात  भक्तों ने भगवान महादेव हो फल फूल बेलपत्र अर्पित कर दुग्धाभिषेक जलाभिषेक करते हुए पूजन अर्चन किया और वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए कामना की। कामना करने वालों में राजेश केसरवानी, अनिल सिंह, राजू सिंह, अभिलाष केसरवानी, लल्लन त्रिपाठी चंदन त्रिपाठी, लाल कृष्ण उपाध्याय, प्रकाश शुक्ला, गौरव केसरवानी, सौरभ केसरवानी, शिवम साहू, सचिन केसरवानी, आलोक, अजय अग्रहरि, शिव मोहन गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव आदि सैकड़ों भक्त रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
भोले गिरि मंदिर में भक्तों ने देवाधिदेव महादेव  से कोरोना से मुक्ति के लिए की कामना
प्रयागराज। सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिले के शिव मन्दिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही मनकामेश्वर महादेव मंदिर, पाण्डेश्वर महादेव, दशाश्वमेध मंदिर, सुजावन देव मंदिर सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों मेरे हर हर महादेव और बोल बम के घोष के बीच शिव भक्त दर्शन पूजन एवं अभिषेक करते रहे। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
इस अवसर पर सिद्धपीठ श्री भोले गिरी मंदिर में लगा भक्तों का तांता इस अवसर पर सिद्ध पीठ श्री भोले गिरि मंदिर कटघर मुट्ठीगंज प्रयागराज आयोजन समिति के प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि मंदिर के पुजारी पंडित राम लाल शास्त्री ने भगवान भोलेनाथ की भोर की मंगल आरती करते हुए जग की कल्याण के लिए  रुद्राभिषेक किया। तत्पश्चात  भक्तों ने भगवान महादेव हो फल फूल बेलपत्र अर्पित कर दुग्धाभिषेक जलाभिषेक करते हुए पूजन अर्चन किया और वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए कामना की। कामना करने वालों में राजेश केसरवानी, अनिल सिंह, राजू सिंह, अभिलाष केसरवानी, लल्लन त्रिपाठी चंदन त्रिपाठी, लाल कृष्ण उपाध्याय, प्रकाश शुक्ला, गौरव केसरवानी, सौरभ केसरवानी, शिवम साहू, सचिन केसरवानी, आलोक, अजय अग्रहरि, शिव मोहन गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव आदि सैकड़ों भक्त रहे।

Leave a Comment