परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा केन्द्रों का किया सघन निरीक्षण
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के चैथे दिन आज 25 जुलाई, 2021 को परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने प्रथम पाली की परीक्षा में कई केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया। जिसमें देव इन्द्रावती महाविद्यालय कटेहरी, जे0डी0 जे0बी0 महाविद्यालय, अम्बेडकनगर तथा महिला महाविद्यालय गद्दोपुर, रामबली नेशनल पी0जी0 कालेज, गोसाइंगज एवं आशा भगवान बख्स सिंह पूराबाजार, अयोध्या का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सभी केन्द्रों को परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता बनाये रखे एवं कोविड प्रोटोकाॅल के अनुपालन में परीक्षा सम्पन्न कराये। परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा कक्ष में छात्रों से सवंाद किया एवं सीसीटीवी कैमरे के संचालन को देखा। कैमरे सुचारू रूप से संचालित पाये गये। मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शुचिता के साथ सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। चैथे दिन की मुख्य परीक्षा में स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष की प्रथम पाली में 23 हजार 192 एवं द्वितीय पाली में 21 हजार 605 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 638 प्रथम पाली में और 493 परीक्षार्थी द्वितीय पाली में अनुपस्थित रहे। कुल 44 हजार 797 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1131 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। सभी परीक्षा केन्द्रों को राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































