अयोध्या । उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशानिर्देशन व ज्ञान प्रकाश तिवारी जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला कारागार फैजाबाद महिला एवं पुरूष बैरक का निरीक्षण श्रीमती रिचा वर्मा सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। निरीक्षण के समय शशिकान्त अधीक्षक हेमराज सिंह उपकारापाल/प्रभारी कारापाल, कु०अभिलाषा उपकारापाल देवेन्द्र प्रताप सिंह फार्मासिस्ट शैलेन्द्र कुमार सिंह फार्मासिस्ट, महिला अहाता प्रभारी पुरूष हेड वार्डर राधेश्याम यादव एवं महिला बैरक प्रभारी महिला बन्दीरक्षक श्रीमती रीता राजभर एवं बन्दीगण आदि उपस्थित थे। निरीक्षण के समय श्रीमती रिचा वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा जेल में निरूद्ध सभी बन्दियों के सम्बन्ध में विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त की गयी। जिसमें कुल 1205 बन्दी एवं महिला बन्दी निरूद्ध पाये गये। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा जेल में निरूद्ध बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान की गयी एवं बताया गया कि यदि किसी बन्दी के पास अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अपने मुकदमे की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा प्रदान की जाती है। जेल में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गयी है जिससे किसी बन्दी को कोई समस्या हो तो वह जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही साथ अधीक्षक जिला कारागार फैजाबाद को यह भी बताया गया कि जिन बन्दियों की जेल अपील की जानी है उनका प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में उपलब्ध करायें जिससे बन्दियों की जेल अपील के सम्बन्ध में आगे की कार्यवाही की जा सकें। निरीक्षण के समय जिला कारागार अयोध्या में निर्माणाधीन हाईसिक्योरिटी बैरक का भी निरीक्षण किया गया। जिला कारागार फैजाबाद में साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। श्रीमती रिचा वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद द्वारा आज महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया एवं जिला कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। सभी महिला बन्दी स्वस्थ्य पायी गयी। कुल महिला बन्दियों के साथ नवजात शिशु भी रह रहे हैं। इस सम्बन्ध में अधीक्षक जिला कारागार फैजाबाद को निर्देशित किया गया महिला बन्दियों के साथ रह रहे नवजात शिशु एवं उनके स्वास्थ्य का विशेष देखभाल किया जाय एवं आवश्यक पोषण युक्त भोजन दिया जाना सुनिश्चित करें। जिला कारागार फैजाबाद में निरूद्ध सभी बन्दियों के किसी प्रकार की समस्या के बारें पूछा गया तो किसी बन्दी ने कोई भी शिकायत नही की।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें