V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कृषि विरोधी कानून के विरोध में पीएम को भेजा ज्ञापन

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर अयोध्या में निवर्तमान महिला जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं व पुरुष डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मिलने सर्किट हाउस जा रहे थे। वह डिप्टी सीएम के माध्यम से  प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाना था।  वहीं, रास्ते में जनपद पुलिस ने रोक लिया जिसको  लेकर कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरविंद त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर ज्ञापन लेकर भेजवा ने का आश्वासन दिया। ज्ञापन के माध्यम से पीएम को अवगत  कराया गया कि किसानों की मांग तीनों काले कानून  वापस लिये जाएं, एमएसपी  को गारंटी कानून बनाया जाए, डीजल पेट्रोल गैस के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाएं, भाकियू गोरखपुर मंडल के प्रभारी दिनेश कुमार दूबे भी पंचायत स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के हौसला बुलंद किया। श्री दुबे ने कहा कि पूर्वांचल व अयोध्या की भागीदारी  गोरखपुर और अयोध्या मंडल के कार्यकर्ता दिल्ली ज्यादा से ज्यादा संख्या में कूच करें। मोदी सरकार जब तक तीनों अध्यादेश वापस नहीं लेती एमएसपी को गारंटी कानून नहीं बनाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब किसान चुप नहीं बैठेगा आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान इनका इलाज गांव में करेगा। बैठक में श्रीराम वर्मा, सुमन पांडेय, शिव प्रसाद पांडेय, अजय यादव, डां. राम जनम वर्मा, लल्लू उपाध्याय, राम भवन यादव, राम प्रकाश वर्मा, संजीत यादव, ऋषिकेश, श्याम कली, गीता यादव, गंगा जली, उषा देवी, रामावती मिश्रा, केशव देवी, धर्म शिला, मंगला श्रीवास्तव, शिव कुमारी, राधा, रुकमणी, बिंदु, सीता देवी, नीलम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर अयोध्या में निवर्तमान महिला जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं व पुरुष डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मिलने सर्किट हाउस जा रहे थे। वह डिप्टी सीएम के माध्यम से  प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाना था।  वहीं, रास्ते में जनपद पुलिस ने रोक लिया जिसको  लेकर कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरविंद त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर ज्ञापन लेकर भेजवा ने का आश्वासन दिया। ज्ञापन के माध्यम से पीएम को अवगत  कराया गया कि किसानों की मांग तीनों काले कानून  वापस लिये जाएं, एमएसपी  को गारंटी कानून बनाया जाए, डीजल पेट्रोल गैस के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाएं, भाकियू गोरखपुर मंडल के प्रभारी दिनेश कुमार दूबे भी पंचायत स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के हौसला बुलंद किया। श्री दुबे ने कहा कि पूर्वांचल व अयोध्या की भागीदारी  गोरखपुर और अयोध्या मंडल के कार्यकर्ता दिल्ली ज्यादा से ज्यादा संख्या में कूच करें। मोदी सरकार जब तक तीनों अध्यादेश वापस नहीं लेती एमएसपी को गारंटी कानून नहीं बनाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब किसान चुप नहीं बैठेगा आने वाले विधानसभा चुनाव में किसान इनका इलाज गांव में करेगा। बैठक में श्रीराम वर्मा, सुमन पांडेय, शिव प्रसाद पांडेय, अजय यादव, डां. राम जनम वर्मा, लल्लू उपाध्याय, राम भवन यादव, राम प्रकाश वर्मा, संजीत यादव, ऋषिकेश, श्याम कली, गीता यादव, गंगा जली, उषा देवी, रामावती मिश्रा, केशव देवी, धर्म शिला, मंगला श्रीवास्तव, शिव कुमारी, राधा, रुकमणी, बिंदु, सीता देवी, नीलम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Comment