V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रंजिश में दबंगो ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव धर्मपुर में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगो ने बाजार से घर जा रहे युवक को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। धर्मपुर निवासी लाल मोहम्मद एवं सफीक के बीच काफी अर्से से रंजिश चल रही है। इसी को लेकर पिछले साल भी मारपीट व फायरिंग हुई थी। लाल मोहम्मद का बेटा हजरत अली 24 रविवार को शाम किसी काम से वैशपुर बाजार गया था। वहां से रात में करीब नौ बजे घर लौट रहा था। हजरत अली जब गांव के समीप पहुंचा तो वहां पर सफीक के बेटे इबरार, इमरान, मुकरान सबीर व नसीब घात लगाकर खड़े थे। हजरत अली को देखते ही उक्त लोगो ने फायर कर दिया। इससे हजरत अली के दाहिने हाथ में गोली लग गई तथा वह लहूलुहान हो गया। हल्ला गुहार तथा गोली चलने की आवाज सुनकर हजरत अली के परिजनो समेत तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उधर हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए है। साथ ही पुलिस को उक्त पांचो के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा घटना की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव धर्मपुर में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगो ने बाजार से घर जा रहे युवक को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र से जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। धर्मपुर निवासी लाल मोहम्मद एवं सफीक के बीच काफी अर्से से रंजिश चल रही है। इसी को लेकर पिछले साल भी मारपीट व फायरिंग हुई थी। लाल मोहम्मद का बेटा हजरत अली 24 रविवार को शाम किसी काम से वैशपुर बाजार गया था। वहां से रात में करीब नौ बजे घर लौट रहा था। हजरत अली जब गांव के समीप पहुंचा तो वहां पर सफीक के बेटे इबरार, इमरान, मुकरान सबीर व नसीब घात लगाकर खड़े थे। हजरत अली को देखते ही उक्त लोगो ने फायर कर दिया। इससे हजरत अली के दाहिने हाथ में गोली लग गई तथा वह लहूलुहान हो गया। हल्ला गुहार तथा गोली चलने की आवाज सुनकर हजरत अली के परिजनो समेत तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उधर हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए। वहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए है। साथ ही पुलिस को उक्त पांचो के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा घटना की जांच कर रही है।

Leave a Comment