V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने युवती को नकदी व जेवर समेत अपहरण करने के मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही जांच कर रही है। लालगंज के गांव रहमाकुली निवासी चन्द्रभान की पत्नी गुड़िया ने पुलिस को तहरीरदेकर आरोप लगाया था कि जनपद अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मणिपुर निवासी विकास पड़ोस में स्थित रिश्तेदारी में आया था। वह विगत 20 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे अपने नाना लखन, नानी मंजौका एवं मौसी करिश्मा तथा दो अज्ञात के सहयोग से उसकी बेटी का जबरन अपहरण करके बोलेरो से भाग गया था। उसकी बेटी अपने साथ दस हजार रूपए नकद तथा सोने एवं चांदी के जेवरात भी ले गई थी। उसकी बेटी के साथ आशंका है कि कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विकास समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया तथा जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली पुलिस ने युवती को नकदी व जेवर समेत अपहरण करने के मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही जांच कर रही है। लालगंज के गांव रहमाकुली निवासी चन्द्रभान की पत्नी गुड़िया ने पुलिस को तहरीरदेकर आरोप लगाया था कि जनपद अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मणिपुर निवासी विकास पड़ोस में स्थित रिश्तेदारी में आया था। वह विगत 20 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे अपने नाना लखन, नानी मंजौका एवं मौसी करिश्मा तथा दो अज्ञात के सहयोग से उसकी बेटी का जबरन अपहरण करके बोलेरो से भाग गया था। उसकी बेटी अपने साथ दस हजार रूपए नकद तथा सोने एवं चांदी के जेवरात भी ले गई थी। उसकी बेटी के साथ आशंका है कि कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विकास समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया तथा जांच कर रही है।

Leave a Comment