V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भूगर्भ भूजल सप्ताह का किया गया समापन

जल संरक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को जल की बचत करने, जल संरक्षण एवं संचयन के सम्बंध में दी गयी जानकारी
प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भूगर्भ भूजल सप्ताह का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर जनपद में भूगर्भ जल विभाग, प्रयागराज (नोडल विभाग) के कार्मिकों द्वारा पूर्व माध्यामिक विद्यालय पघुवार विकास खण्ड-शंकरगढ़़, माॅडल प्राइमरी स्कूल गोरहा, कल्याणपुर, प्राथमिक विद्यालय जोरवट, विकास-खण्ड शंकरगढ पंचायत भवन जोरवट, शंकरगढ़ में जल संरक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को जल की बचत करने में उनकी भूमिका का सदुपयोग जल संरक्षण एवं संचयन से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भूजल संरक्षण हेतु जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गोष्ठी की गयी तथा पम्फ्लेट, इत्यादि का वितरण किया गया। जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के गैर सरकारी संगठन के सदस्यों द्वारा लोक कला के माध्यम से आम जनमानस को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। भूगर्भ जल विभाग के कार्मिकों ने शहरी क्षेत्र में जल स्तर में अत्यधिक गिरावट से जन-मानस को भविष्य में होने वाली समस्या तथा जल संरक्षण के महत्व एवं उपायों से अवगत कराया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जल संरक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को जल की बचत करने, जल संरक्षण एवं संचयन के सम्बंध में दी गयी जानकारी
प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भूगर्भ भूजल सप्ताह का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर जनपद में भूगर्भ जल विभाग, प्रयागराज (नोडल विभाग) के कार्मिकों द्वारा पूर्व माध्यामिक विद्यालय पघुवार विकास खण्ड-शंकरगढ़़, माॅडल प्राइमरी स्कूल गोरहा, कल्याणपुर, प्राथमिक विद्यालय जोरवट, विकास-खण्ड शंकरगढ पंचायत भवन जोरवट, शंकरगढ़ में जल संरक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को जल की बचत करने में उनकी भूमिका का सदुपयोग जल संरक्षण एवं संचयन से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भूजल संरक्षण हेतु जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गोष्ठी की गयी तथा पम्फ्लेट, इत्यादि का वितरण किया गया। जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के गैर सरकारी संगठन के सदस्यों द्वारा लोक कला के माध्यम से आम जनमानस को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। भूगर्भ जल विभाग के कार्मिकों ने शहरी क्षेत्र में जल स्तर में अत्यधिक गिरावट से जन-मानस को भविष्य में होने वाली समस्या तथा जल संरक्षण के महत्व एवं उपायों से अवगत कराया।

Leave a Comment