V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गुरू पूर्णिमा पर कल बलीपुर में होगा वार्षि साई पूजन उत्सव

नगर में नहीं निकाली जाएगी साई पालकी शोभा यात्रा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। गुरू पूर्णिमा पर इस बार श्री साई नारायण संस्थान केवल एक दिवसीय उत्सव का आयोजन करेगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन दिनो का विस्तृत कार्यक्रम जनहित में नहीं किया जाएगा। गुरू पूर्णिमा पर 24 जुलाई शनिवार को बलीपुर साई दर्शन मंदिर में वार्षिक साई पूजन दिवस उत्सव होगा। आयोजन को लेकर मंदिर पर साई भक्त मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से इस बात का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ ने बताया कि 24 जुलाई को दोपहर 1 बजे व शाम को छह बजे साई बाबा की विशेष आरती व प्रसाद वितरा होगा। शाम को साई भजन कीर्तन संध्या होगी। दरबार को भव्यता से सजाया जाएगा। आने वाले भक्तो को बारी बारी से दर्शन करायाा जाएगा। इसके साथ ही बाबा को प्रिय गुलाब का पौध रोपा जाएगा, जो आनलाइन मंगाया गया है। पालकी यात्रा इस बार नगर में नहीं निकाली जाएगी व भण्डारा भी नहीं होगा। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तो के भावो को देखते हुए हृदय से भावना प्रधान कार्यक्रम होगा। बैठक में संतोष त्रिपाठी, विनोद सिंह, रोशनलाल उमरवैश्य, संजय खण्डेलवाल, विनय सिंह, विजय शुक्ला, अजीत प्रताप सिंह, देवव्रत मिश्र, राकेश सादवानी, अमित सिंह मन्नू, विवेक ढींगरा रोशनलाल अग्रवाल, शिवेन्द्र नाथ मिश्र, अवधेश ओझा, सुरेन्द्र सिंह, रवि अग्रवाल, हरि प्रसाद खण्डेलवाल, देवेश सिंह, रिंकू सिंह, रवीन्द्र सिंह, शनिव्रत, गौरव, शिवम खंडेलवाल समेत साई भक्त मौजूद रहे।  इसमें सभी को साई पट्टिका, साई टोपी व बैज प्रदान कर समितियो का गठन भी किया गया। साथ ही सबको जिम्मेदारी सौपी गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

नगर में नहीं निकाली जाएगी साई पालकी शोभा यात्रा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। गुरू पूर्णिमा पर इस बार श्री साई नारायण संस्थान केवल एक दिवसीय उत्सव का आयोजन करेगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए तीन दिनो का विस्तृत कार्यक्रम जनहित में नहीं किया जाएगा। गुरू पूर्णिमा पर 24 जुलाई शनिवार को बलीपुर साई दर्शन मंदिर में वार्षिक साई पूजन दिवस उत्सव होगा। आयोजन को लेकर मंदिर पर साई भक्त मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से इस बात का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ ने बताया कि 24 जुलाई को दोपहर 1 बजे व शाम को छह बजे साई बाबा की विशेष आरती व प्रसाद वितरा होगा। शाम को साई भजन कीर्तन संध्या होगी। दरबार को भव्यता से सजाया जाएगा। आने वाले भक्तो को बारी बारी से दर्शन करायाा जाएगा। इसके साथ ही बाबा को प्रिय गुलाब का पौध रोपा जाएगा, जो आनलाइन मंगाया गया है। पालकी यात्रा इस बार नगर में नहीं निकाली जाएगी व भण्डारा भी नहीं होगा। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए भक्तो के भावो को देखते हुए हृदय से भावना प्रधान कार्यक्रम होगा। बैठक में संतोष त्रिपाठी, विनोद सिंह, रोशनलाल उमरवैश्य, संजय खण्डेलवाल, विनय सिंह, विजय शुक्ला, अजीत प्रताप सिंह, देवव्रत मिश्र, राकेश सादवानी, अमित सिंह मन्नू, विवेक ढींगरा रोशनलाल अग्रवाल, शिवेन्द्र नाथ मिश्र, अवधेश ओझा, सुरेन्द्र सिंह, रवि अग्रवाल, हरि प्रसाद खण्डेलवाल, देवेश सिंह, रिंकू सिंह, रवीन्द्र सिंह, शनिव्रत, गौरव, शिवम खंडेलवाल समेत साई भक्त मौजूद रहे।  इसमें सभी को साई पट्टिका, साई टोपी व बैज प्रदान कर समितियो का गठन भी किया गया। साथ ही सबको जिम्मेदारी सौपी गई।

Leave a Comment